SI Recruitment Exam 2021 Paper Leak: राजस्थान में सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा-2021 के पेपर लीक मामले में फरार चल रहे आरोपी राजमोहन मीणा को एसओजी ने गिरफ्तार कर लिया है। सवाई माधोपुर निवासी 29 वर्षीय राजमोहन ने पेपर लीक गिरोह के सरगना टोंक निवासी हनुमान प्रसाद मीणा से 10 लाख रुपये में पेपर का सौदा किया था। इसके बाद उसने परीक्षा में डमी अभ्यर्थी बैठाकर 162वीं रैंक हासिल की और फ्लाइंग कमांडर के पद पर चयनित हुआ।

डमी अभ्यर्थी के जरिए दिलवाई परीक्षा
एसओजी के अनुसार, हनुमान प्रसाद मीणा के जरिए राजमोहन की लिखित परीक्षा डमी अभ्यर्थी से दिलवाई गई। परीक्षा में उसकी मेरिट रैंक 162 आई और उसका चयन हो गया। इसके बाद आरोपी ने आरपीटीसी जोधपुर में प्रशिक्षण भी लिया। प्रशिक्षण के दौरान 22 मार्च 2025 को राजमोहन फरार हो गया। इसके बाद वह गिरफ्तारी से बचने के लिए प्रशिक्षण केंद्र और अपने पैतृक घर से दूर रहने लगा।
जयपुर में किराए के कमरे में छिपा था
फरारी के दौरान राजमोहन जयपुर में करतारपुरा फाटक के पास किराए का कमरा लेकर रह रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर एसओजी जयपुर की ओर से 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। एसओजी की टीम ने मंगलवार, 11 अगस्त को उसे गिरफ्तार किया। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां अदालत ने उसे 15 अगस्त 2026 तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
पढ़ें ये खबरें
- MP हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: प्रोबेशन में 70-80-90 प्रतिशत वेतन व्यवस्था निरस्त, हजारों कर्मचारियों को राहत
- सतना के आदतन बदमाश राहुल सिंह की धारदार हथियार से हत्या, खेत की अहरी में मिला शव
- Bihar Top News 08 September 2026: मलेशिया में किशनगंज के 40 युवक गिरफ्तार, वैशाली में नाव हादसे में 11 लोग डूबे
- गणेशजी की प्रतिमाओं के मूल स्वरूप से छेड़छाड़ पर संत समाज में आक्रोश, कार्रवाई नहीं हुई तो सड़क पर उतरने की दी चेतावनी
- वे हमारे मानसपिता हैं… नीतीश कुमार के लिए मंत्री अशोक चौधरी के दिल से निकलीं ये खास बातें


