Rajasthan Vidhan Sabha: राजस्थान विधानसभा में शुक्रवार को मेड़ता और सूरतगढ़ विधानसभा क्षेत्रों से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। मनरेगा और जल जीवन मिशन योजना को लेकर विधायकों ने सरकार से जवाब मांगा, जिनका संबंधित मंत्रियों ने जवाब दिया।

मनरेगा में रोजगार और भुगतान पर सवाल
मेड़ता विधायक लक्ष्मणराम ने मनरेगा के तहत रोजगार को लेकर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पात्र लोगों को रोजगार देने के लिए सरकार को ठोस व्यवस्था करनी चाहिए। इस पर मंत्री ओटाराम देवासी ने आश्वासन दिया कि राशि का भुगतान जल्द किया जाएगा।
केंद्र से आते हैं फंड, मिलते ही होगा भुगतान
मंत्री ओटाराम देवासी ने बताया कि मेड़ता और रियाबड़ी में मनरेगा का भुगतान केंद्र सरकार से आता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जैसे ही राशि प्राप्त होगी, भुगतान कर दिया जाएगा और स्वीकृत कार्यों को निर्धारित कैटेगरी के अनुसार पूरा किया जाएगा।
सूरतगढ़ में जल जीवन मिशन को लेकर सवाल
सूरतगढ़ विधायक डूंगर राम गेदर ने जल जीवन मिशन योजना के तहत पानी की आपूर्ति को लेकर सरकार से जवाब मांगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सूरतगढ़ के साथ भेदभाव किया गया। इस पर मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने जवाब दिया कि उस समय योजना के तहत सूरतगढ़ में स्वीकृति नहीं थी, इसलिए कार्य आगे नहीं बढ़ सका।
बिखरी हुई आबादी को पानी से जोड़ने का स्पष्ट प्रावधान नहीं
विधायक डूंगर राम गेदर ने पूछा कि सूरतगढ़ की 30% आबादी को पेयजल से कैसे जोड़ा जाएगा? इस पर मंत्री चौधरी ने बताया कि अलग-अलग खेतों में बसे लोगों को जोड़ने का कोई स्पष्ट प्रावधान नहीं है। हालांकि, उन्होंने कहा कि लोकल जल स्रोतों के माध्यम से इन घरों तक पानी पहुंचाने की योजना बनाई जा रही है।
पढ़ें ये खबरें
- रुद्रपुर पहुंची कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’: कुमारी सैलजा संग जुटे दिग्गज, गंभीर आरोपों से गरमाई प्रदेश की राजनीति
- 8वीं मंजिल से गिरने से युवती की मौत, नोएडा से बॉयफ्रेंड के साथ आई थी इंदौर, युवक हिरासत में
- काशी पहुंचे रक्षा मंत्री: संकट मोचन दरबार में माथा टेक मांगी मन्नत, तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल
- केन-बेतवा लिंक परियोजना के विस्थापितो ने घेरा पन्ना कलेक्ट्रेट, उमंग सिंघार ने उठाया मुआवजे का मुद्दा
- पुलिस की तत्परता से 12 घंटे में मिली लापता दो सगी बहनें, मां की आंखों में छलके खुशी के आंसू
