Rajasthan Weather Alert: राजस्थान में गर्मी का मिजाज एक बार फिर खतरनाक हो गया है। बीते 24 घंटों में पारे में 2 से 3 डिग्री तक चढ़ गया है, जिससे आम जनजीवन फिर से बेहाल है। फलोदी में पारा 42 डिग्री तक पहुंच गया है, वहीं जैसलमेर और बाड़मेर में भी तापमान 41 डिग्री दर्ज किया गया है। दोपहर में लू के थपेड़े लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर रहे हैं।

कहां होगी राहत की बारिश?
भले ही गर्मी का कहर जारी हो, लेकिन राहत की खबर भी है। मौसम विभाग ने सोमवार को राजस्थान के 17 जिलों के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारां के अटरू में कल 62 मिमी बारिश ने रिकॉर्ड तोड़ा है, तो झुंझुनूं और श्रीगंगानगर में भी ओलों के साथ जमकर बादल बरसे।
मौसम विभाग के अनुसार जयपुर, बीकानेर, भरतपुर, कोटा और अजमेर संभाग में आज झमाझम बारिश की प्रबल संभावना है। कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 50 किमी प्रति घंटा तक रह सकती है, जिससे पेड़ और बिजली के खंभों के गिरने का खतरा भी बना हुआ है।
अगले 3 दिनों का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 25 जून तक प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम का ये उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। हालांकि, प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों यानी वागड़ और मेवाड़ अंचल में अभी बारिश के आसार थोड़े कम हैं। वहां लोगों को अभी गर्मी और उमस से थोड़ी और जद्दोजहद करनी पड़ेगी।
प्रशासन ने सभी जिलों के स्थानीय अधिकारियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। अगले 48 घंटे खेती-किसानी और आम लोगों के लिए मौसम के लिहाज से काफी अहम रहने वाले हैं।
पढ़ें ये खबरें
- CGPSC भर्ती में गड़बड़ी पर भूपेश बघेल ने उठाए सवाल, कहा- सरकार को करानी चाहिए निष्पक्ष जांच
- कोठी के गरबा में दिखा राज्यमंत्री का अलग अंदाज, प्रतिमा बागरी ने प्रतिभागियों संग किया डांडिया नृत्य
- ग्रेटर नोएडा केस: पुलिस की बड़ी कार्रवाई; सगी बहन-बहनोई गिरफ्तार, 5 मौतों का गुनहगार कौन?
- MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 4 IAS अफसरों का तबादला, जानिए किसे कहां भेजा गया
- राव हॉस्पिटल की फायर NOC में फर्जीवाड़ा: FIR होते ही संचालक राजू साहू फरार, तलाश में जुटी पुलिस
