Rajasthan Weather: पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान में फिर से मौसम ने करवट ली है। बीते दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार 4 मार्च तक राज्य में ठंड का असर बना रहेगा और कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

रातभर चलीं ठंडी हवाएं, तापमान में गिरावट
रविवार को पश्चिमी विक्षोभ के असर से राज्य के कई हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि हुई, जिससे रातभर ठंडी हवाएं चलती रहीं। जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि अन्य क्षेत्रों में मौसम सामान्य रहा।
- चित्तौड़गढ़ में अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
- लूणकरणसर में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
राजस्थान के प्रमुख शहरों में न्यूनतम तापमान
- जयपुर: 18.3 डिग्री सेल्सियस
- सीकर: 15.5 डिग्री सेल्सियस
- कोटा: 18.4 डिग्री सेल्सियस
- बाड़मेर: 19.4 डिग्री सेल्सियस
- जैसलमेर: 16.9 डिग्री सेल्सियस
- जोधपुर: 19.2 डिग्री सेल्सियस
- बीकानेर: 15.2 डिग्री सेल्सियस
- चूरू: 14 डिग्री सेल्सियस
- श्रीगंगानगर: 11.1 डिग्री सेल्सियस
बीकानेर में 4-5 मार्च को बढ़ेगी ठंड
मौसम विभाग के अनुसार नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तरी राजस्थान में हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।
- 4 मार्च से उत्तरी हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है।
- 5 मार्च को बीकानेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 8-10 डिग्री और अधिकतम तापमान 22-24 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
- 7 मार्च से तापमान में फिर बढ़ोतरी होने लगेगी।
पढ़ें ये खबरें
- 900 की लिपस्टिक, 3400 किस और 5500 का चालान! ग्वालियर की ‘Kissing Car’ पर ट्रैफिक पुलिस का एक्शन, लाइक-Views के चक्कर Reel बनाना पड़ा महंगा
- पालकी यात्रा के दौरान बवाल: युवक की लात-घूसों से पिटाई, हिरासत में 5 नाबालिग, वीडियो वायरल
- पूर्व BSP विधायक के घर ED का रेड, 2 करोड़ से ज्यादा कैश मिला
- सुबह 6 बजे सुनारिया जेल का खुला गेट… बाहर निकला राम रहीम, जाने कितने दिनों की मिली पैरोल
- पटना में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, गांधी मैदान और कोतवाली इलाके में ऑटो-ई-रिक्शा पर रोक


