Rajasthan News: दिसंबर का आगाज राजस्थान में तेज ठंड और गिरते तापमान के साथ हुआ है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ दिनों में ठंड का प्रकोप और बढ़ेगा। उत्तरी ठंडी हवाओं के कारण प्रदेश के तापमान में तेज गिरावट दर्ज की जा सकती है। अनुमान है कि तापमान कई जगहों पर 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, जिससे प्रदेश में ठिठुरन भरी सर्दी देखने को मिलेगी।

12 शहरों में 10 डिग्री से नीचे पहुंचा तापमान
शनिवार को राजस्थान के कई हिस्सों में ठंड ने दस्तक दी। सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान सिरोही में 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा।
अन्य शहरों में भी पारा गिरा
- माउंट आबू: 7.4 डिग्री
- करौली: 9.4 डिग्री
- सांगरिया: 9.5 डिग्री
- भीलवाड़ा और अंता बारां: 8.8 डिग्री
- सीकर: 8.4 डिग्री
- चित्तौड़गढ़: 8.7 डिग्री
- डबोक: 9.6 डिग्री
रविवार से ठंड और बढ़ने के आसार
रविवार को मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन ठंड का असर और बढ़ सकता है। तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस की और गिरावट दर्ज होने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि इस बार दिसंबर मध्य से जनवरी तक कड़ाके की सर्दी पड़ेगी, जो पिछले वर्षों के मुकाबले अधिक ठंडी हो सकती है। यह ठंड कई सालों के रिकॉर्ड तोड़ सकती है। आने वाले दिनों में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।
पढ़ें ये खबरें
- फीस जमा नहीं करने पर अनाथ छात्रा से मारपीट का आरोप, नाक से निकला खून, प्राचार्य के खिलाफ मामला दर्ज
- Bihar Top News Today: 17 एजेंडों पर मुहर, मंत्री को जान से मारने की धमकी, MLC बने दीपक प्रकाश
- टास्क फोर्स की पहली बैठक : सीएम साय ने कहा – पेसा और वन अधिकार कानून का प्रभावी क्रियान्वयन सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल
- Today’s Top News: साय कैबिनेट में 500 करोड़ रुपये के AI मिशन को मंजूरी, ओवररेट पर शराब बिक्री मामले में 2 आबकारी उप निरीक्षक निलंबित, भालू ने 2 लोगों को उतारा मौत के घाट, राज्य के 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों के नाम राजपत्र में प्रकाशित, बेवफाई के शक में प्रेमिका की हत्या… पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
- वनभूमि से बिरसा मुंडा की प्रतिमा हटाने पहुंची टीम पर पथराव! भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटा अतिक्रमण


