Rajasthan Weather: राज्य में जारी भीषण गर्मी का कहर अब जानलेवा साबित होने लगा है। बूंदी जिले के भोजगढ़ गांव में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला मोतिबाई मीणा का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस का अनुमान है कि महिला की मौत हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन के कारण हो सकती है। हालांकि, सटीक कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी।

जंगल में रास्ता भटक गई थी महिला
बूंदी के सर्कल इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने बताया कि मोतिबाई सोमवार सुबह अपनी बेटी के गांव जा रही थीं, लेकिन रास्ता भटककर जंगल की ओर चली गईं। जब वह शाम तक नहीं लौटीं, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की और पुलिस में गुमशुदगी दर्ज करवाई। तलाश के दौरान महिला का शव मंगलवार शाम दुधिया महादेव क्षेत्र की तलहटी में मिला।
हीट स्ट्रोक की आशंका, शरीर पर नहीं मिले चोट के निशान
पुलिस के अनुसार, महिला के शरीर पर किसी प्रकार की चोट या जानवरों के हमले के निशान नहीं मिले हैं। प्रारंभिक जांच में डॉक्टरों ने बताया कि महिला के पास पानी की बोतल भी नहीं थी, जिससे डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
राजस्थान में गर्मी के तेवर बरकरार
राज्य में लगातार बढ़ते तापमान ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मंगलवार को बाड़मेर में अधिकतम तापमान 46.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री अधिक था। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 24 घंटे में जयपुर, अलवर और जैसलमेर समेत कुछ जिलों में हल्की बारिश और धूल भरी आंधी की संभावना है। हालांकि, अधिकांश स्थानों पर मौसम शुष्क बना रहने की चेतावनी दी गई है।
राज्य में लगातार बढ़ती गर्मी ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को भी सतर्क कर दिया है। लोगों से अपील की जा रही है कि वह धूप में निकलने से बचें और खुद को हाइड्रेट रखें।
पढ़ें ये खबरें
- WRS कॉलोनी में 101 फीट के रावण का CM साय ने किया दहन, बोले- सभी के भीतर विराजमान रावण रूपी क्रोध को करना होगा समाप्त
- दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन यात्रा’ पर गरमाई सियासत: साध्वी हर्षानंद गिरि ने उठाए सवाल- ‘राम मंदिर फैसले के समय कहां थी आस्था?
- सारा अली खान और आयुष्मान खुराना पहुंचे गोल्डन टेंपल, ‘Udta Teer’ की सफलता के लिए की अरदास
- छत्तीसगढ़ में रेल कनेक्टिविटी को मिली नई रफ्तार: रेल मंत्री वैष्णव और CM साय ने दो नई ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी, कहा- PM मोदी के नेतृत्व में रेल विकास को मिली गति
- CG News : राशन दुकान सामान लेने गई 7 साल की बच्ची लापता, इलाके में मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस

