Rajasthan Weather News: राजस्थान में गर्मी का कहर एक बार फिर जोर पकड़ने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, 15 मई से प्रदेश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का नया दौर शुरू होने की संभावना है। खासकर जोधपुर और बीकानेर संभाग के सीमावर्ती इलाकों में तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसके साथ ही लू (Heatwave) का भी खतरा मंडरा रहा है।

तेज धूल भरी हवाएं चलने की संभावना
मौसम केंद्र जयपुर की रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों में जोधपुर और बीकानेर संभाग के क्षेत्रों में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज धूल भरी हवाएं चल सकती हैं। साथ ही तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है, जिससे लोगों को गर्मी और उमस दोनों का सामना करना पड़ सकता है।
बीते 24 घंटे में बीकानेर सबसे गर्म
बीते 24 घंटों में राजस्थान में सबसे अधिक तापमान बीकानेर में 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सबसे कम तापमान सिरोही में 21.7 डिग्री रहा।
कुछ इलाकों में आंधी और हल्की बारिश की उम्मीद
हालांकि गर्मी के बीच राहत की भी कुछ संभावनाएं हैं। बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, उदयपुर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में आज (15 मई) मेघगर्जन के साथ आंधी और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। लेकिन राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क ही बना रहेगा।
राज्यभर में तापमान का हाल
राजस्थान के विभिन्न जिलों में अधिकतम तापमान इस प्रकार दर्ज किया गया:
- अलवर: 40.8°C
- जयपुर: 40.1°C
- कोटा: 40.5°C
- अजमेर: 39.1°C
- भीलवाड़ा: 38.5°C
- पिलानी: 41.6°C
- सीकर: 37.2°C
- चित्तौड़गढ़: 39.8°C
- डूंगरपुर: 35.8°C
- सिरोही: 36.2°C
- करौली: 40.2°C
- दौसा: 40.8°C
- प्रतापगढ़: 35.4°C
- झुंझुनूं: 39.0°C
- बाड़मेर: 42.6°C
- जैसलमेर: 42.7°C
- जोधपुर: 40.4°C
- चूरू: 41.9°C
- नागौर: 39.4°C
- जालोर: 39.7°C
- पाली: 39.0°C
सावधानी बरतें, लू से बचें
मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे दिन के गर्म समय में बाहर निकलने से बचें, पर्याप्त पानी पिएं, हल्के और सूती कपड़े पहनें, और आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें।
पढ़ें ये खबरें
- IND W vs ZIM W 3rd T20I: CM साय ने मुकाबले का लिया आनंद, भारत के 3-0 से क्लीन स्वीप पर दी बधाई, बोले- ऐतिहासिक सीरीज से प्रदेश की बेटियों को मिलेगी नई प्रेरणा
- त्रिपुर सुंदरी मंदिर के बाहर दुकानों में लगी भीषण आग: तीन दुकानें जलकर राख, शारदीय नवरात्रि पर उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़
- Chhattisgarh Hockey League का सीएम साय करेंगे शुभारंभ, 6 फ्रेंचाइजी टीमों के बीच होंगे मुकाबले, JioHotstar पर होगा लाइव प्रसारण
- ‘पत्नी की मौत का गम या अय्याशी का बहाना?’ बाहर रो रहा था परिवार, कमरे के अंदर प्रेमिका संग मिला पति, गिरफ्तार
- सीएम डॉ मोहन ने विजयादशमी समारोह में लिया हिस्सा, कहा- भगवान श्री राम के आदर्श को अपना रहे पीएम मोदी; सलैया में किया ये बड़ा ऐलान
