Rajasthan Weather: राजस्थान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला है। शनिवार को झुंझुनूं और अलवर के तिजारा में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई, जिससे फसलों को भारी नुकसान हुआ। साथ ही तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

बारिश के कारण कोहरे की वापसी
मौसम विभाग के अनुसार, पिछले दो-तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण कई इलाकों में सुबह कोहरा छाया रहा। शनिवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज-चमक और ओलावृष्टि के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।
शनिवार को हुई बारिश
चूरू – 28 मिमी
झुंझुनूं (चिड़ावा) – 18 मिमी
मलसीसर – 14 मिमी
तिजारा – 10 मिमी
पिलानी – 9 मिमी
बीकानेर – 6.6 मिमी
अन्य कई जिलों में 1 से 7 मिमी तक बारिश दर्ज की गई।
मुख्य जिलों का न्यूनतम तापमान
अजमेर – 18.8°C
जयपुर – 16.6°C
सीकर – 15.5°C
कोटा – 18.8°C
चित्तौड़गढ़ – 16.8°C
बाड़मेर – 20.4°C
श्रीगंगानगर – 12.7°C (राज्य में सबसे कम)
आने वाले दिनों में मौसम रहेगा शुष्क
मौसम विभाग के अनुसार, रविवार के बाद अगले 4-5 दिनों तक राजस्थान में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा। 2 मार्च से राज्य में बारिश की संभावना कम है, जिससे तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की संभावना है।
पढ़ें ये खबरें
- मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर लैंडिंग में चूक पर बड़ी कार्रवाई, ईओ निलंबित
- युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: घायल हालत में कराया गया था अस्पताल में भर्ती, जांच में जुटी पुलिस
- कॉलेजों में रैगिंग पर पूरी तरह रोक: अब एडमिशन के लिए ऑनलाइन शपथ पत्र देना होगा जरूरी, माता-पिता की भी तय होगी जिम्मेदारी
- BRICS NSA Meeting: इंडियन NSA डोभाल ने कहा- इस समूह का दुनिया में खास भूमिका, ईरान-US MoU का किया स्वागत
- जयारोग्य अस्पताल में पार्किंग के नाम पर अवैध वसूलीः सहायक अधीक्षक ने खुद वीडियो बनाकर पकड़ी चोरी, ठेकेदार पर 50 हजार का जुर्माना
