Rajasthan Weather Update: राजस्थान में दिवाली के बाद ठंड ने अपने पैर जमाने शुरू कर दिए हैं। राज्य के कई हिस्सों में हवा में नमी की कमी के चलते आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहेगा। पिछले 24 घंटों में सीकर सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मुख्य जिलों में तापमान का हाल मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटों में विभिन्न जिलों में तापमान कुछ इस प्रकार रहा: अजमेर में 35.3 डिग्री, अलवर और जयपुर में 35.0 डिग्री, सीकर में 33.0 डिग्री, कोटा में 36.4 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 36.2 डिग्री, बाड़मेर में 38.0 डिग्री, जैसलमेर में 38.2 डिग्री, जोधपुर में 36.7 डिग्री, बीकानेर में 36.2 डिग्री, चूरू में 36.1 डिग्री, और श्रीगंगानगर में 36.6 डिग्री सेल्सियस।
जयपुर में बढ़ रही ठंड जयपुर में सुबह और देर रात ठंडी हवाओं की शुरुआत हो चुकी है, जिससे न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी जा रही है। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आने वाले दिनों में जयपुर में तापमान में और गिरावट की संभावना है।
कड़ाके की ठंड का अनुमान मौसम विभाग के अनुसार, दिवाली के बाद राजस्थान में हल्की ठंड का आगमन सामान्य है। नवंबर के दूसरे सप्ताह से ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। हालांकि, दिन में धूप के कारण हल्की गर्मी महसूस होती है, लेकिन रात के समय ठंड का प्रभाव बढ़ने लगा है। दिसंबर के मध्य से जनवरी तक कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान है, जो कई वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ सकती है।
पढ़ें ये खबरें भी
- इंदौर हाईकोर्ट में धनतेरस पर छुट्टी की मांग! बार एसोसिएशन ने मुख्य न्यायाधीश को लिखा पत्र, 6 नवंबर को अवकाश घोषित करने का अनुरोध
- Pirelli-BKT Deal : भारतीय सड़कों पर अब दौड़ेंगे मेड-इन-इंडिया इटैलियन टायर, 8 लाख यूनिट्स का लक्ष्य
- गरीब पर लगाया 25 हजार जुर्माना, मगर अवैध रेत परिवहन के खिलाफ एक्शन नहीं, माइनिंग विभाग की कार्रवाई पर सवाल
- 1200 खाली सीटों के लिए ड्राइवर अभ्यर्थियों का अनोखा प्रदर्शन, बोले- हक के लिए खुद नहीं लड़ेंगे तो कौन लड़ेगा?
- अब गाड़ियों में भी लगेगा ‘ब्लैक बॉक्स’ : एक्सीडेंट की हर परत खोलेगी नई EDR तकनीक, जानिए सरकार के नए सेफ्टी रूल्स

