Rajasthan Weather Update: राजस्थान में ठंड ने जोर पकड़ लिया है. कई इलाकों में तापमान तेजी से नीचे गिर रहा है. सीकर, फतेहपुर और नागौर जैसे शहरों में पारा 6 डिग्री से भी नीचे चला गया, जिससे सुबह और रातें काफी सर्द हो गई हैं. पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में शीतलहर दर्ज की गई है, जबकि पश्चिमी राजस्थान में मौसम अभी भी शुष्क बना हुआ है.

बाड़मेर में दिन का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री तक पहुंचा, लेकिन हिमालय की तरफ से आ रही ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने पूरे प्रदेश में ठंड का असर बढ़ा दिया. मौसम विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटों में तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा. हल्की शीतलहर की संभावना जरूर है, लेकिन बारिश के आसार नहीं हैं. आने वाले एक हफ्ते तक मौसम सूखा रहने का अनुमान है.
शेखावाटी में तो सर्दी का असर और तेज है. फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री, नागौर में 5.3, सीकर में 5.8 और चूरू में 7.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. कई जगह पारा सामान्य से 5 से 6 डिग्री नीचे है, जिससे रातें ठिठुरन वाली हो गई हैं. 17 से 22 नवंबर तक न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है, जबकि दिन का तापमान भी 30 डिग्री से नीचे ही रहेगा. 17 नवंबर को झुंझुनूं, सीकर, चूरू और नागौर में और 18 नवंबर को सीकर में शीतलहर की संभावना जताई गई है.
बीते 24 घंटों के आंकड़े देखें तो अजमेर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री, भीलवाड़ा और अलवर में 9, जयपुर में 12, पिलानी में 8.5, करौली में 7.6 और दौसा में 6.4 डिग्री दर्ज हुआ. पश्चिमी राजस्थान के जिलों में भी ठंड बढ़ी है. बाड़मेर 15.1, जैसलमेर 12.2, जोधपुर 9.9, फलोदी 14.6, बीकानेर 11.2 और श्रीगंगानगर में पारा 11.2 डिग्री तक घट गया.
पढ़ें ये खबरें
- Bihar Weather: सुबह कोहरा, दोपहर में गर्मी और रात में हल्की ठंड, जानिए कैसा रहेगा आपके जिले का मौसम
- यूपी में ठंड और कोहरे का असर बढ़ा, 48 घंटे में पूर्वांचल में बारिश के आसार; किसानों को अलर्ट
- Bihar Morning News : बीजेपी का प्रबुद्ध जन सम्मेलन, जदयू करेगी जनसुनवाई, कैबिनेट की बैठक आज
- जीवन सूक्त : विरोध और विद्रोह, का आरोह अवरोह – संदीप अखिल
- 04 November 2026 Rashifal : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल
