Rajasthan Weather Update: राजस्थान में बेमौसम बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। सोमवार को भरतपुर, करौली, जयपुर, उदयपुर, बाड़मेर, अलवर, चूरू और माउंट आबू समेत कई शहरों में बादल छाए, आंधी चली और बारिश हुई। कुछ जगहों पर ओलावृष्टि भी दर्ज की गई। पश्चिमी राजस्थान में बारिश के कारण तापमान में 4 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई, जहां माउंट आबू में सबसे ज्यादा बारिश देखी गई।

दोपहर बाद मौसम में अचानक बदलाव
सोमवार की दोपहर बाद पश्चिमी राजस्थान में मौसम अचानक बदल गया। माउंट आबू क्षेत्र में सबसे अधिक 7 मिमी बारिश दर्ज की गई। बाड़मेर, जैसलमेर और जालोर में भी हल्की बारिश हुई। वहीं, भरतपुर, अलवर और धौलपुर में तेज आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई। जयपुर में भी दोपहर के बाद हल्की बारिश हुई, जबकि जालोर में 30 मिनट तक तेज हवा के साथ बारिश से सड़कों पर पानी भर गया।
तापमान में गिरावट
राज्य के कई हिस्सों में थंडरस्टॉर्म के कारण दिन के तापमान में गिरावट आई। जैसलमेर में तापमान 4 डिग्री गिरकर 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि जालोर में 2.3 डिग्री की गिरावट के साथ 35 डिग्री, माउंट आबू में 3 डिग्री की गिरावट के साथ 24.4 डिग्री, बीकानेर में 1.6 डिग्री की गिरावट के साथ 37.4 डिग्री और अलवर में 1.4 डिग्री की गिरावट के साथ 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
आज भी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने आज पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, धौलपुर और अलवर सहित चार जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी आंधी और हल्की बारिश की संभावना है, जबकि शेष राज्य में मौसम साफ रहने और धूप निकलने की उम्मीद है।
पढ़ें ये खबरें भी
- Jharkhand Weather Update: बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवात, 27 अक्टूबर से बदलेगा झारखंड का मौसम, 28-29 को भारी बारिश का अलर्ट
- ‘व्हाट्सएप चैट के आधार पर दोषी नहीं ठहराया जा सकता’, हत्या के मामले में व्यक्ति को बरी किया
- उत्तराखंड में कूड़ा फैलाने वालों पर कसेगा शिकंजा, पर्यटन स्थलों पर भी लागू होंगे नियम, सीएस ने दिया निर्देश
- नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से झटका, ‘पीस बॉन्ड’ भरने के खिलाफ की थी अपील ; याचिका खारिज
- हार के डर से भाजपा…विधान परिषद चुनाव में वोटिंग को लेकर अखिलेश यादव ने लगाया बड़ा आरोप, जानिए ऐसा क्या कह गए सपा सुप्रीमो

