Rajasthan weather Update: राजस्थान में भीषण गर्मी लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है। मई के तीसरे सप्ताह में ही सूर्य आग बरसा रहा है, और तापमान लगातार ऊंचाई पर पहुंच रहा है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 25 मई से शुरू होने वाले नौतपा के दौरान गर्मी का प्रकोप और भी तेज हो सकता है।

लू का अलर्ट, कई जिलों में बारिश की संभावना
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 21 मई को राजस्थान के 10 जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट और 8 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, 16 जिलों में हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। 24 मई तक इसी तरह के मौसम की स्थिति बने रहने की आशंका है।
तापमान का हाल
राज्य के कई हिस्सों में पारा 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है। मंगलवार को श्रीगंगानगर में सबसे ज्यादा 46.3°C और पिलानी में 46.2°C तापमान दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान चूरू में 32.4°C रहा। हवा में नमी की मात्रा 21% से 78% के बीच रिकॉर्ड की गई।
प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान (°C):
- अजमेर: 42.2
- अलवर: 44.1
- जयपुर: 43.8
- सीकर: 42.0
- कोटा: 44.0
- चित्तौड़गढ़: 43.5
- बाड़मेर: 45.8
- जैसलमेर: 44.7
- जोधपुर: 43.2
- बीकानेर: 45.7
- चूरू: 45.6
- माउंट आबू: 32.0
बारिश और आंधी की स्थिति
मंगलवार को कोटा और उदयपुर संभाग में हल्की बारिश हुई। खानपुर (झालावाड़) में सबसे अधिक 20 मिमी वर्षा दर्ज की गई। बीकानेर संभाग में 20-21 मई को आंधी (40–50 किमी/घंटा) और मेघगर्जन की संभावना है।
अगले 4-5 दिन: हीटवेव और धूलभरी हवाएं
बीकानेर, जोधपुर और शेखावाटी क्षेत्रों में अगले चार-पांच दिन हीटवेव चल सकती है। बीकानेर और जयपुर संभागों में रात के समय भी गर्म हवाएं चलने की आशंका है। जोधपुर और बीकानेर के सीमावर्ती इलाकों में तेज धूलभरी हवाएं (30–40 किमी/घंटा) चल सकती हैं।
21 से 25 मई: कुछ जिलों में हल्की बारिश
उदयपुर, कोटा और भरतपुर संभागों के कुछ हिस्सों में 21 से 25 मई के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और आंधी आने की संभावना जताई गई है।
पढ़ें ये खबरें
- पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना पर कैसे हुआ हमला? सामने आया नया वीडियो; पुलिसकर्मियों पर भी हुई कार्रवाई
- CM साय कल अर्बन चैलेंज फंड कार्यशाला का करेंगे शुभारंभ, हुडको और सेप्ट यूनिवर्सिटी के साथ होंगे दो एमओयू
- Haryana Top News : बिजली कर्मचारी 22 से 24 अक्टूबर तक करेंगे हड़ताल, 28 IPS और HPS अधिकारियों के तबादले, टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में हरियाणा कनेक्शन की जांच समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें…
- सेक्टर-38 में मिलने बुलाया, फिर नशीला पदार्थ देने का आरोप; आरोपी गिरफ्तार
- SCO बैठक में राजनाथ सिंह का पाकिस्तान-चीन को संदेश, बोले- आतंकवाद पर दोहरा रवैया बर्दाश्त नहीं
