Rajasthan Weather Update: राजस्थान में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से राज्य के कई हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, 5 और 6 अक्टूबर को बीकानेर, जयपुर, उदयपुर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र में कहीं-कहीं भारी बारिश और ओले गिरने की संभावना है। वहीं कोटा, बारां, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों में बिजली गिरने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 7 अक्टूबर तक बरसात का सिलसिला जारी रहेगा, जिसके बाद 8 अक्टूबर से मौसम फिर शुष्क हो जाएगा और अगले एक सप्ताह तक बारिश की कोई संभावना नहीं रहेगी।
कल इन जिलों में ओलावृष्टि की संभावना
6 अक्टूबर को अलवर, झुंझुनूं, खैरथल-तिजारा, कोटपुतली-बहरोड़, सीकर, बीकानेर, चूरू, डीडवाना-कुचामन, हनुमानगढ़, नागौर और श्रीगंगानगर जिलों में तेज गर्जन और ओलावृष्टि की संभावना है। इसके अलावा 7 अक्टूबर (रविवार) को अलवर, धौलपुर, दौसा, डीग, करौली, खैरथल-तिजारा और सवाई माधोपुर में भारी वर्षा के आसार हैं।
श्रीगंगानगर में ठंड की दस्तक, दिखी हल्की धुंध
उत्तर राजस्थान में ठंड ने शुरुआती दस्तक दे दी है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के सक्रिय होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। श्रीगंगानगर जिले में शनिवार सुबह हल्की धुंध छाई रही। ग्रामीण इलाकों और बॉर्डर क्षेत्रों में वाहनों और पेड़ों पर ओस की बूंदें दिखाई दीं, जो गुलाबी ठंड की दस्तक दे रही है।
पढ़ें ये खबरें
- पुणे के अस्पताल से छुट्टी मिलते ही फिर बिगड़ी शरद पवार की तबीयत, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती
- Today’s Top News: सौरभ चंद्राकर को 8 दिन की CBI रिमांड, 5 पटवारी निलंबित, पोते ने की दादी की बेहरमी से हत्या, रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक रंगे हाथ गिरफ्तार, वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो घबराएं नहीं… पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें
- मौत की पुलियाः बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पलटी क्रेन, दबकर चालक और खलासी की थमी सांसें
- सिर्फ 2 दिन जला सकेंगे ग्रीन पटाखे, 9 नवंबर से फिर लगेगा पूरी तरह प्रतिबंध; जानें टाइमिंग और नियम
- Bihar Top News Today: बिहार में आज 4 नवंबर को क्या कुछ रहा खास? एक क्लिक में पढ़ें आज की बड़ी खबरें
