Rajasthan Weather Update: राजस्थान के कई हिस्सों में भीषण गर्मी से जूझ रही जनता को जल्द राहत मिलने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पूर्वी राजस्थान के कुछ जिलों में धूल भरी आंधी और हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, पश्चिमी राजस्थान के क्षेत्रों में लू और तेज गर्म हवाओं के चलते लोगों को फिलहाल राहत मिलती नहीं दिख रही।

बीते 24 घंटे में मौसम का हाल
रविवार को प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई, जबकि पश्चिमी राजस्थान में लू का प्रभाव ज्यादा रहा। सबसे अधिक बारिश झालावाड़ के झालरापाटन में 27 मिमी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान की बात करें तो श्रीगंगानगर में पारा 46.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो राज्य में सबसे अधिक रहा। वहीं, सबसे कम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस श्रीगंगानगर और चूरू में दर्ज किया गया।
प्रमुख शहरों का तापमान (रविवार)
- श्रीगंगानगर: 46.2°C
- चूरू: 45.8°C
- बीकानेर: 44.4°C
- जयपुर, कोटा: 44.0°C
- अलवर, जैसलमेर: 43.8°C
- चित्तौड़गढ़: 43.4°C
- बाड़मेर: 43.0°C
- जोधपुर: 41.6°C
- सीकर: 41.0°C
- अजमेर: 42.1°C
- माउंट आबू: 30.0°C
पूर्वी राजस्थान के लिए राहत की खबर
सोमवार के मौसम अपडेट के अनुसार, पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में आंधी और बारिश की संभावना है। इन क्षेत्रों में हवाओं की गति 40-50 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है, जिससे तापमान में कुछ गिरावट आने की उम्मीद है।
पश्चिमी राजस्थान में लू और धूल भरी आंधी का खतरा
बीकानेर, जोधपुर और शेखावाटी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में अगले 4-5 दिनों तक लू चलने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा जोधपुर के सीमावर्ती इलाकों में तेज सतही हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटे) चल सकती हैं। 20 और 21 मई को बीकानेर क्षेत्र में धूल भरी आंधी चलने की आशंका है।
19-25 मई के बीच इन जिलों में बारिश की संभावना
उदयपुर, कोटा, भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में आंधी, हल्की बारिश और तूफानी हवाएं चल सकती हैं, जिनकी गति 40-50 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है।
पढ़ें ये खबरें
- त्रिपुर सुंदरी मंदिर के बाहर दुकानों में लगी भीषण आग: तीन दुकानें जलकर राख, शारदीय नवरात्रि पर उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़
- Chhattisgarh Hockey League का सीएम साय करेंगे शुभारंभ, 6 फ्रेंचाइजी टीमों के बीच होंगे मुकाबले, JioHotstar पर होगा लाइव प्रसारण
- ‘पत्नी की मौत का गम या अय्याशी का बहाना?’ बाहर रो रहा था परिवार, कमरे के अंदर प्रेमिका संग मिला पति, गिरफ्तार
- सीएम डॉ मोहन ने विजयादशमी समारोह में लिया हिस्सा, कहा- भगवान श्री राम के आदर्श को अपना रहे पीएम मोदी; सलैया में किया ये बड़ा ऐलान
- मध्य प्रदेश में रावण का दहन: इंदौर में मेरठ की मुस्कान-साहिल तो अशोकनगर में UGC का पुतला, सतना में रावण की हुई पूजा!
