Rajasthan Weather Update: उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में भीषण गर्मी का दौर जारी है। राजस्थान के श्रीगंगानगर में बुधवार को तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो देश में सबसे अधिक दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 12-13 जून को श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में अधिकतम तापमान 48 डिग्री से ऊपर रहने की संभावना है, साथ ही भीषण लू और गर्म रातों की स्थिति बनी रहेगी। अगले 3-4 दिनों तक राजस्थान में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा।

14-15 जून से हल्की बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 14-15 जून से कुछ इलाकों में मेघगर्जन के साथ आंधी और हल्की बारिश हो सकती है। 17 से 20 जून के दौरान मेघगर्जन और बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी, जिससे राजस्थान के साथ-साथ पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश से राहत मिल सकती है।
कई जिलों में तापमान 44 डिग्री के पार
आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार को राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, गुजरात और मध्य प्रदेश के कम से कम 22 स्थानों पर अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में 45.7 डिग्री, चूरू और फलौदी में 45.8 डिग्री, और जयपुर में 44.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जो भीषण गर्मी का संकेत है।
मई में ठंडक, जून में लू की स्थिति
मौसम विभाग के अनुसार, मई में मानसून के जल्दी आने और उत्तर-पश्चिम व मध्य भारत में गरज के साथ बारिश होने से तापमान सामान्य से कम रहा। हालांकि, जून की शुरुआत में बारिश की कमी के कारण तापमान में तेजी से वृद्धि हुई, जिसके परिणामस्वरूप 8-9 जून से उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के बड़े हिस्सों में लू की स्थिति बनी हुई है।
पढ़ें ये खबरें
- ‘नियॉन रास गरबा 1.0’ : चौकड़ी-छकड़ी की ताल पर जमकर थिरके रायपुरियंस, रायपुर रोटरी क्लब कॉस्मो डिवास ने किया शानदार आयोजन
- बीच-बचाव करने गए दो सगे भाइयों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत, दूसरा ईलाज के लिए पटना रेफर
- मैहर में आवारा कुत्ते का आतंक: दर्जनभर लोगों को काटकर किया घायल, 7 साल का मासूम रीवा रेफर
- नीरज कुमार को हराना ही मुख्य मकसद, एमएलसी चुनाव को लेकर जदयू विधायक अनंत सिंह का बड़ा बयान
- ‘मादरे वतन के लिए जान दे दूंगा, पर नहीं गाऊंगा वंदे मातरम…’ इमरान मसूद के दो टूक बयान से गरमाई यूपी की राजनीति
