Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मौसम का दोहरा प्रभाव देखने को मिल रहा है। एक ओर जहां प्रदेश के कई हिस्सों में धूल भरी आंधी चलने की संभावना जताई गई है, वहीं दूसरी ओर भीषण गर्मी और लू (हीटवेव) से राहत के कोई आसार नहीं हैं।

दिल्ली-एनसीआर तक पहुंची धूल भरी हवाएं
उत्तर-पश्चिम भारत में लगातार जारी गर्मी की लहर थमने का नाम नहीं ले रही है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, राजस्थान में बढ़ते तापमान के कारण वहां का वायुदाब कम हो रहा है, जबकि अन्य क्षेत्रों में दबाव अधिक है। इसी दबाव अंतर (प्रेशर ग्रेडियंट) के चलते राजस्थान से धूल भरी हवाएं दिल्ली-एनसीआर तक पहुंच रही हैं। कल (15 मई) दिल्ली-एनसीआर में धुंध और धूलभरी आंधी का असर देखा गया।
पश्चिमी राजस्थान में फिर धूल भरी आंधी की आशंका
मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आज भी पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में धूल भरी आंधी चल सकती है। हालांकि, पंजाब और हरियाणा में इसका असर अपेक्षाकृत कम रहेगा।
श्रीगंगानगर में बारिश, कई जिलों में भीषण गर्मी
बीते दिन श्रीगंगानगर जिले की अनुपगढ़ तहसील में करीब 32 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके बावजूद बीकानेर, गंगानगर समेत कई जिलों में तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।
पूर्वी राजस्थान में हल्की बूंदाबांदी, पश्चिम में शुष्क मौसम
15 मई को पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई। वहीं, पश्चिमी राजस्थान में मौसम पूरी तरह शुष्क रहा। कोटा और उदयपुर संभाग में दोपहर बाद कुछ स्थानों पर बादल गरजने की संभावना है, लेकिन अधिकांश क्षेत्र शुष्क ही रहेंगे।
आने वाले दिनों में लू और बढ़ेगा तापमान
राजस्थान के कई इलाकों में आगामी 3-4 दिनों तक लू चलने की आशंका है। खासकर जोधपुर और बीकानेर संभाग के सीमावर्ती क्षेत्रों में तापमान में 1-2 डिग्री की और बढ़ोतरी हो सकती है। श्रीगंगानगर में तापमान 45.8 डिग्री तक पहुंच चुका है, जबकि हनुमानगढ़ के संगरिया में न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।
पढ़ें ये खबरें
- IND W vs ZIM W 3rd T20I: CM साय ने मुकाबले का लिया आनंद, भारत के 3-0 से क्लीन स्वीप पर दी बधाई, बोले- ऐतिहासिक सीरीज से प्रदेश की बेटियों को मिलेगी नई प्रेरणा
- त्रिपुर सुंदरी मंदिर के बाहर दुकानों में लगी भीषण आग: तीन दुकानें जलकर राख, शारदीय नवरात्रि पर उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़
- Chhattisgarh Hockey League का सीएम साय करेंगे शुभारंभ, 6 फ्रेंचाइजी टीमों के बीच होंगे मुकाबले, JioHotstar पर होगा लाइव प्रसारण
- ‘पत्नी की मौत का गम या अय्याशी का बहाना?’ बाहर रो रहा था परिवार, कमरे के अंदर प्रेमिका संग मिला पति, गिरफ्तार
- सीएम डॉ मोहन ने विजयादशमी समारोह में लिया हिस्सा, कहा- भगवान श्री राम के आदर्श को अपना रहे पीएम मोदी; सलैया में किया ये बड़ा ऐलान
