Rajasthan Weather: राजस्थान में ठंड का असर लगातार बना हुआ है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में सर्दी का कहर जारी है और कोहरे की चादर में समाया हुआ है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, शुक्रवार को बीकानेर, जयपुर, कोटा और भरतपुर संभाग में घना कोहरा और शीत दिवस दर्ज किया गया। अगले 2-3 दिनों में और कुछ स्थानों पर शीत दिवस और घना कोहरा रहने की संभावना है। शनिवार को तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है।

शुक्रवार को तापमान में आई गिरावट
शुक्रवार को राज्य के कई प्रमुख शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर गया। जयपुर में सुबह का तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश के कई हिस्सों में घने कोहरे के चलते तापमान में और गिरावट आई। बीकानेर, जयपुर, कोटा और भरतपुर संभाग के कुछ क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रहा। वहीं, बाड़मेर में अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस जबकि सिरोही में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
अन्य जिलों में तापमान
राज्य के अन्य हिस्सों में भी न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी गई। अजमेर में 6.9 डिग्री, अलवर में 7.5 डिग्री, सीकर में 4.0 डिग्री, पिलानी में 6.4 डिग्री, जालौर में 6.8 डिग्री और माउंट आबू में 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
19 जिलों के लिए कोहरे का अलर्ट
मौसम विभाग ने राजस्थान के 19 जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें हनुमानगढ़, जैसलमेर, बाड़मेर, गंगानगर, चूरू, झुंझुनू, सीकर, नागौर, जोधपुर, पाली, जालौर, टोंक, बूंदी, अजमेर, सवाई माधोपुर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, कोटा और भरतपुर जिले शामिल हैं।
आने वाले दिनों का मौसम
जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार, 21-22 जनवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके कारण राज्य के उत्तर-पश्चिमी और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।
पढ़ें ये खबरें
- भाजपा प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी ने CM साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की मुलाकात, महत्वपूर्ण विषयों पर हुई चर्चा
- रिश्तेदार नहीं ‘दानव’: गेस्ट हाउस ले जाकर मौसा ने पार कीं हैवानियत की हदें, विरोध करने पर आंखें कर दीं जख्मी
- छत पर बैनर उतारते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए मां-बेटे, दोनों की मौत; भतीजा गंभीर
- भाजपा की बैठकों में ‘मिशन-2028’ का शंखनाद, स्मृति ईरानी ने कहा- यह सिर्फ चुनावी लक्ष्य नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की अस्मिता, विकास और सुशासन का संकल्प
- देहरादून में जनसैलाब! पेपर लीक, बेरोजगारी और महिला सुरक्षा को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल, जानें न्याय यात्रा की खास बातें
