Rajasthan News: जयपुर। राजस्थान के कोटा शहर की होनहार बॉक्सर अरुंधति चौधरी ने गुरुवार को ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पाठक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित वर्ल्ड बॉक्सिंग कप 2025 फाइनल्स में महिलाओं के 70 किलोग्राम वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए उज्बेकिस्तान की अजीजा जोकिरोवा को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया हैं।

यह सीनियर स्तर पर अरुंधति का पहला अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक हैं जिसने पूरे राजस्थान और देश को गौरवान्वित कर दिया।
भारतीय सेना में हवलदार के पद पर तैनात अरुंधति ने सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड की ओर से खेलते हुए यह उपलब्धि हासिल कीं। फाइनल मुकाबले में आज उन्होंने शुरू से अंत तक आक्रामक और रक्षात्मक दोनों तरह से बेहतरीन खेल दिखाया। तेज जाब्स, काउंटर अटैक और शानदार फुटवर्क की बदौलत उन्होंने उज्बेक प्रतिद्वंद्वी को कोई मौका नहीं दिया। तीनों राउंड में जजों ने अरुंधति को विजेता घोषित किया।
चोटिल होने के बाद की शानदार वापसी
अरुंधति का यह सफर किसी प्रेरणा से कम नहीं है। डेढ़ साल पहले गंभीर चोट (हाथ की कलाई और पैर के लिगामेंट में फ्रैक्चर) के कारण वह करीब 18 महीने तक रिंग से दूर रहीं। इस दौरान उन्होंने किसी भी अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में हिस्सा नहीं लिया। लेकिन सेना की अनुशासनभरी जिंदगी और कोटा की महाबली स्पोर्ट्स अकादमी में कोच अशोक गौतम के मार्गदर्शन में कड़ी मेहनत की। कोच गौतम ने मीडिया से बातचीत में कहा कि- यह अरुंधति का सीनियर स्तर पर पहला बड़ा अंतरराष्ट्रीय पदक है। इससे पहले वह यूथ वर्ल्ड चैंपियनशिप में विश्व चैंपियन बन चुकी है और कुल 7 अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। चोट के बाद उनकी वापसी कमाल की रहीं।
पढ़ें ये खबरें
- अमित जोगी के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचे विधायक राजेश मूणत, FIR के लिए पुलिस को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
- कई घंटों तक खंगाले गए 2 फ्लैट, जानिए पंचकूला में ईडी की रेड के दौरान क्या-क्या हुआ ज़ब्त
- घरौंदा सेंटर में 8 बच्चों की मौत और 5 के गायब होने का मामला, हाईकोर्ट ने जताई नाराजगी, कोर्ट कमिश्नरों से मांगी रिपोर्ट
- जमीन के टुकड़े के लिए खून का प्यासा बना भाई! खेत में घुसकर कांग्रेस नेता को कुल्हाड़ी से काटा
- Dewas TI Murder Case: पुलिस कस्टडी से भाग रहे ड्राइवर का शॉर्ट एनकाउंटर, इधर CM डॉ. मोहन ने पुलिस को दिए फ्री हैंड
