सुप्रिया पांडेय, रायपुर। गरबा में मुस्लिम युवकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की बात विभिन्न संगठन कर रहे हैं. इस बीच छग वक्फ बोर्ड अध्यक्ष सलीम रिजवी के गरबा में मुस्लिम युवकों के नहीं जाने और जाने पर मां-बहन को साथ ले जाने वाले बयान ने आग में घी डालने का काम किया है. इस बयान का संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल समर्थन किया है, तो वहीं दूसरी ओर इस बयान पर पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता शिव डहरिया ने भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधा है.

यह पढ़ें: प्रिंस ढाबा तोड़ने पहुंची प्रशासन की टीम: संचालक ने खुद पर उड़ेला पेट्रोल, मौके पर भारी पुलिसबल तैनात

गरबा आयोजनों को लेकर संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि गरबा, देवी माँ के आराधना का पर्व है. उस व्यक्ति को कार्यक्रम में नहीं जाना चाहिए जो नहीं मानता हो, मूर्ति पूजा नहीं करता हो. किसी को जाने का शौक है तो अपनी माँ और बहन को साथ लेकर जाए.

उन्होंने कहा कि बदमाशी 5 लोग करते हैं, और बदनाम पूरा समाज होता है. दोनों समाजों के बीच वैमनस्यता बढ़ती है. ऐसी घटनाओं को रोकने का सबसे बड़ा तरीका है उस कार्यक्रम में जाए ही नहीं. इसके साथ उन्होंने चेतावनी दी कि गलत कार्य में अगर कोई पाया गया तो उसके ख़िलाफ़ FIR दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

मंत्री राजेश अग्रवाल के बयान पर पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने कहा कि बीजेपी त्योहार को भी बांटने का काम कर रही है. बीजेपी वालो को तो शर्म करना चाहिए. कह रहे मुस्लिम को अपनी मां बहन लेकर जाना चाहिए, तो क्या सारे हिन्दू अपनी मां-बहन को लेकर गरबा में जाते है? जिसको आस्था है, वो अपनी मां-बहन लेकर जाते है, जो मंत्र RSS वाले पढ़ाते हैं, वही ये पढ़ते हैं.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m