शुभम जायसवाल, राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के कुख्यात कड़िया सांसी गांव में दबिश देने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने अचानक हमला बोल दिया। उत्तर प्रदेश के महरैनी थाना क्षेत्र में हुई चोरी के आरोपियों को दबोचने गई पुलिस पर हुए इस हमले में स्थानीय बोड़ा थाने के दो आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

ये भी पढ़ें: ‘UP की छोरी, सिंगरौली का छोरा…’ चेंबर में सज रहा था ‘गुप्त विवाह’ का मंडप! फिर जो हुआ…

दबिश देने पहुंची टीम पर अचानक हमला

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश पुलिस और बोड़ा थाने की संयुक्त टीम जैसे ही कड़िया सांसी गांव पहुंची आरोपियों और उनके समर्थकों ने पुलिस टीम को घेरकर हमला कर दिया। हमले में बोड़ा थाने के दो आरक्षक घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद आगे के उपचार के लिए रेफर किया गया है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। बोड़ा पुलिस ने 6 नामजद और अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, बधवा और जानलेवा हमले की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m