Rajgarh Police Stone Pelting: राजस्थान के राजगढ़ क्षेत्र की राजपुर बड़ा पंचायत में शनिवार को उप-सरपंच पद के चुनाव के दौरान हिंसा हो गई। पंचों को मतदान केंद्र में प्रवेश से रोकने और वहां जाम लगाने वाले ग्रामीणों को समझाने पहुंची पुलिस टीम पर पथराव कर दिया गया।

हमले में डीएसपी देशराज कुलदीप, एएसआई कासम समेत चुनाव ड्यूटी में तैनात कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई। गंभीर रूप से घायल तीन पुलिसकर्मियों को बेहतर इलाज के लिए अलवर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
पंचों को मतदान केंद्र में जाने से रोकने पर शुरू हुआ विवाद
एएसआई जगवीर सांगवान के मुताबिक, शुक्रवार को सरपंच पद के चुनाव के बाद से ही राजपुर बड़ा गांव में चुनावी विवाद चल रहा था। शनिवार को उप-सरपंच पद के लिए मतदान कराया जा रहा था। इसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने पंचों को मतदान केंद्र के अंदर जाने से रोक दिया और केंद्र के पास जाम लगा दिया।
उप-सरपंच का चुनाव संपन्न कराने के लिए पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने जाम लगा रहे ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान भीड़ आक्रोशित हो गई और पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया।
DSP और ASI समेत कई पुलिसकर्मी घायल
अचानक हुए पथराव में डीएसपी देशराज कुलदीप और एएसआई कासम समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल हो गए। घायलों को पहले उपचार के लिए राजगढ़ अस्पताल ले जाया गया। इनमें गंभीर रूप से घायल तीन पुलिसकर्मियों को अलवर जिला अस्पताल रेफर किया गया। एएसआई जगवीर सांगवान ने बताया कि घटना में चुनाव ड्यूटी पर तैनात कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।
पुलिस वाहनों के शीशे तोड़े, गांव में भारी पुलिस बल तैनात
पथराव के दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने कई पुलिस वाहनों में भी तोड़फोड़ की और उनके शीशे फोड़ दिए। घटना के बाद मतदान केंद्र के आसपास तनाव का माहौल है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अब पथराव और वाहनों में तोड़फोड़ करने वालों की पहचान करने में जुटी है। घटना के बाद से अधिकांश ग्रामीणों के घरों से फरार होने की जानकारी सामने आई है।
पढ़ें ये खबरें
- झारखंड पुलिस के 28 अफसर-जवानों को मिलेगा केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, IG से आरक्षी तक होंगे सम्मानित
- गुजरात में नाबालिग के अपहरण, जबरन धर्म परिवर्तन और दुष्कर्म का मामला: चार गिरफ्तार, एसआईटी गठित
- भाजपा के कार्यक्रम में दिखी अजय चंद्राकर की नाराजगी! कार्यकर्ताओं के बीच नीचे बैठे, मंत्री के बुलाने पर भी मंच पर नहीं पहुंचे विधायक
- रिटायर्ड मौसम वैज्ञानिक से साइबर ठगी: फेसबुक पर डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट का विज्ञापन देखकर किया क्लिक, खाते से 31 हजार पार
- शिक्षक भर्ती 2025 के अभ्यर्थियों का फूटा गुस्साः वर्ग 2 और 3 में पद वृद्धि की मांग को लेकर बोर्ड ऑफिस चौराहे पर प्रदर्शन, मंत्री बंगले तक मार्च की तैयारी
