रायपुर। राजधारी रायपुर के राजकुमार कॉलेज ने शिक्षा के क्षेत्र में दो उपलब्धियां अपने नाम की हैं। EducationWorld India School Rankings 2026-27 में कॉलेज को Vintage Legacy Co-ed Day Cum Boarding School श्रेणी में देशभर में चौथा स्थान मिला है। वहीं, कॉलेज के प्रिंसिपल लेफ्टिनेंट कर्नल अविनाश सिंह (सेवानिवृत्त) को शिक्षा के क्षेत्र में योगदान और दूरदर्शी नेतृत्व के लिए Visionary Education Leader Award 2026-27 से सम्मानित किया गया है।

कॉलेज ने इस रैंकिंग में छत्तीसगढ़ और रायपुर, दोनों स्तरों पर पहला स्थान हासिल किया है। 143 साल की शैक्षणिक विरासत वाले इस संस्थान के लिए यह उपलब्धि उसकी शिक्षा व्यवस्था और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर केंद्रित प्रयासों को सामने लाती है।

अविनाश सिंह को शिक्षा नेतृत्व के लिए सम्मान

EducationWorld India School Rankings Awards 2026-27 के तहत प्रिंसिपल  लेफ्टिनेंट कर्नल अविनाश सिंह को Visionary Education Leader Award दिया गया। उन्हें यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान, शैक्षणिक गुणवत्ता को बढ़ावा देने और विद्यार्थियों की सफलता के लिए किए गए प्रयासों के लिए मिला।

उनके नवाचारपूर्ण कार्यों और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को भी इस सम्मान का आधार बताया गया है। उनकी उपलब्धि पर राजकुमार कॉलेज के प्रबंधन और स्टाफ ने बधाई देते हुए उनके काम की सराहना की और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

143 साल की विरासत के साथ राष्ट्रीय पहचान

राजकुमार कॉलेज की स्थापना से जुड़ी 143 साल की विरासत उसकी पहचान का अहम हिस्सा है। संस्थान ने अपनी उपलब्धि का श्रेय प्रबंधन, प्राचार्य, शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और अभिभावकों के सामूहिक प्रयासों को दिया है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H