हांसी, नवीन शर्मा: हांसी में अमर शहीद राव तुलाराम चौक के उद्घाटन और उनकी विशाल प्रतिमा के अनावरण समारोह में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की मौजूदगी में पूर्व चेयरमैन राजपाल यादव ने मंच से अपने विरोधियों पर निशाना साधा। हजारों की संख्या में उमड़े जनसैलाब और समारोह में मिले समर्थन पर खुशी जताते हुए राजपाल यादव ने कहा कि हांसी की जनता ने जिस उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया है, वह अपने आप में महत्वपूर्ण है।
राजपाल यादव ने कहा कि अमर शहीद राव तुलाराम की स्मृति में जहां भी उनकी प्रतिमा स्थापित की जाएगी, वहां गोकल धाम सोसायटी की ओर से ऊंचा तिरंगा झंडा लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहीदों की स्मृति और राष्ट्रध्वज के सम्मान को जन-जन तक पहुंचाना आवश्यक है। राव तुलाराम जैसे महान स्वतंत्रता सेनानियों का इतिहास आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचना चाहिए और उनके बलिदान से युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए।
विधायक विनोद भयाना की जमकर तारीफ
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के मंच से राजपाल यादव ने हांसी के विधायक विनोद भयाना की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि विधायक विनोद भयाना के प्रयासों से हांसी को जिले का दर्जा मिला और शहर के विकास को नई दिशा देने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हांसी को सुंदर और विकसित शहर बनाने के लिए किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं।
राजपाल यादव ने कहा कि हांसी की जनता विकास चाहती है और शहर में विकास कार्यों के साथ-साथ ऐतिहासिक एवं सामाजिक विरासत को भी संरक्षित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि राव तुलाराम की प्रतिमा और चौक आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का केंद्र बनेगा।
राव इंद्रजीत के सामने रखीं कई मांगें
समारोह के दौरान राजपाल यादव ने केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के सामने हांसी के विकास से जुड़ी कई मांगें भी रखीं। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश स्तर पर हांसी के विकास को और गति देने के लिए विशेष सहयोग की आवश्यकता है। उन्होंने क्षेत्र की आवश्यकताओं को केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखते हुए उनसे सहयोग की अपेक्षा जताई।
राजपाल यादव ने कहा कि हांसी ऐतिहासिक नगरी है और इसके गौरवशाली इतिहास को ध्यान में रखते हुए शहर के विकास के लिए विशेष योजनाओं पर काम होना चाहिए। उन्होंने कहा कि राव तुलाराम जैसे वीरों की स्मृति में बनाए गए स्मारक केवल सजावट का हिस्सा न बनें, बल्कि युवाओं के लिए प्रेरणास्थल के रूप में विकसित किए जाएं।
समारोह में उमड़ी भारी भीड़ का उल्लेख करते हुए राजपाल यादव ने कहा कि हांसी की जनता ने जिस उत्साह और समर्थन के साथ कार्यक्रम में भाग लिया, उससे वह बेहद खुश हैं। उन्होंने कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार जताया।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, स्वास्थ्य मंत्री आरती राव, सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह, विधायक विनोद भयाना सहित अनेक जनप्रतिनिधि, यादव सभा के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
- यूपी में सरकारी नौकरी के नियम बदले, हिंसक प्रदर्शन में शामिल अभ्यर्थियों पर कार्रवाई संभव
- विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा की संगठनात्मक तैयारी तेज, पांच राज्यों में सोशल मीडिया प्रभारियों की नियुक्ति, देखें लिस्ट…
- त्योहारी सीजन में अतिक्रमण पर कार्रवाई की चेतावनी पर भड़के व्यापारियों ने निकाली रैली, एसडीएम के आश्वासन पर बनी बात
- टीकमगढ़ में बर्तन व्यापारी के गोदाम पर छापा, जीएसटी चोरी की शिकायत; जांच-पड़ताल जारी
- 13 साल की मासूम से सामूहिक दुष्कर्म: दरिंदे डरा धमकाकर ले गए घर, फिर बनाया हवस का शिकार, एक नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार

