राजपुरा। राजपुरा-पटियाला नेशनल हाईवे से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. खबर है कि यहां चलते हुए कैंटर को अचानक भीषण आग लग गई. इस हादसे में कैंटर में लदा लाखों रुपये का महंगा ब्रांडेड सामान जलकर खाक हो गया है. आग इतनी तेजी से बढ़ी है कि 21 वर्षीय युवा ड्राइवर बुरी तरह झुलस गया. हालात को देखते हुए उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है.
सड़क सुरक्षा फोर्स (S.S.F.) के इंचार्ज भूपिंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कैंटर अंबाला के मोड़ा वेयरहाउस से करीब 3 टन माल लेकर बठिंडा की ओर जा रहा था. गाड़ी में मशहूर कंपनियों के महंगे ब्रांडेड कपड़े, जूते और कीमती स्पेयर पार्ट्स मौजूद थे. जब यह कैंटर राजपुरा-पटियाला रोड पर चेतनाया टेक्नो स्कूल के नज़दीक पुल के पास पहुँचा, तो अचानक इसे आग ने अपनी चपेट में ले लिया.
कूद कर बचाई जान
जानकारी मिली है कि ट्रक आग इतनी तेजी से फैली कि ड्राइवर आयुष वर्मा (उम्र करीब 21 वर्ष) को संभलने का मौका नहीं मिला. गाड़ी के डिवाइडर से टकराने के कारण दरवाजा खुल गया, जिसके बाद ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचाई. इस सबमे वह बुरी तरह झुलस गया.
मौके पर तुरंत पहुंची S.S.F. की टीम ने घायल आयुष को तुरंत राजपुरा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे पटियाला के राजिंदरा अस्पताल रैफर कर दिया है, जहां वह मौत से जूझ रहा है.
- राजधानी में हाई-प्रोफाइल हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग का खुलासाः कारोबारी से 40 लाख ऐंठने के बाद मांगी 1.5 करोड़ की रंगदारी, पति-पत्नी और पिता गिरफ्तार
- Bilaspur News Update: पटाखा में एमआरपी का खेल, कीमत से 10 गुना ज्यादा दाम… शिक्षा विभाग में पदोन्नति घोटाला 16 प्रधान पाठकों को नोटिस जारी… ऑपरेटर की मौत पर अधिकारियों पर हत्या का मामला दर्ज करने अड़े ग्रामीण…
- संघ की बैठक के बाद BJP नेताओं की गुप्त एंट्री से सियासी पारा हाई, बीएल संतोष की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल; शशि थरूर की कथित मुलाकात भी चर्चा में
- थाईलैंड की फ्लाइट से गया पहुंची 10 करोड़ की ड्रग्स खेप, पंजाब की दो महिला तस्कर गिरफ्तार
- लेह-लद्दाख में शहीद हुए हरियाणा के नायब सूबेदार नरेश कुमार, 6 नवंबर को गांव में होगी अंतिम विदाई

