Rajya Sabha Election-2026: चुनाव आयोग (election Commission) ने राज्यसभा चुनाव के लिए तारीख का ऐलान कर दिया है। 12 राज्यों की 26 सीटों पर 18 जून को मतदान होगा। कुल 26 सीटों में से 10 राज्यों की 24 सीटों पर चुनाव और 2 राज्यों की 2 सीटों पर उपचुनाव होना है। हाराष्ट्र में सुनेत्रा अजित पवार और तमिलनाडु में सीवी षण्मुखम की सीट पर उपचुनाव होंगे। जबकि 10 राज्यों की 24 सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव होंगे। कार्यकाल पूरा करने वालों में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge), जीडीएस सुप्रीमो एचडी देवेगौड़ा (HD Deve Gowda), अरुणाचल प्रदेश से नबाम रेबिया भी शामिल हैं।

चुनाव आयोग के नोटिफिकेशन के मुताबिक, एक जून को नोटिफिकेशन जारी होगा। इसके बाद 9 जून को नामांकन की जांच की जाएगी, 11 जून को नामांकन वापस लिया जाएगा। इसके बाद दस राज्यों की 24 सीटों पर 18 जून को मतदान होगा। राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान सुबह 9 से शाम 4 बजे तक होगा।

 EC ने कहा कि राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव 10 राज्यों में होंगे, जहां मौजूदा सदस्य 21 जून से 19 जुलाई के बीच अलग-अलग तारीखों पर रिटायर हो रहे हैं। निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र और तमिलनाडु से राज्यसभा के लिए उपचुनावों की घोषणा की है। ये उपचुनाव महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार और AIADMK नेता सी. वे. षणमुगम के इस्तीफ़े के बाद खाली हुई दो सीटों को भरने के लिए होंगे।

किस राज्य में कितनी सीटें खाली?

राज्यसभा चुनाव आंध्र प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक में चार-चार सीटों पर, मध्य प्रदेश और राजस्थान में तीन-तीन सीटों पर, झारखंड में दो सीटों पर; और मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम में एक-एक सीट पर होंगे। 

11 बीजेपी से और 4 कांग्रेस के सांसद हो रहे रिटायर

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कूरियन, और रवनीत सिंह बिट्टू का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण और रेलवे राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू राजस्थान से राज्य सभा सांसद हैं. उनका कार्यकाल 21 जून को समाप्त हो रहा है. इसी तरह अल्पसंख्यक मामलों और मत्स्य पालन मंत्रालय में राज्य मंत्री जॉर्ज कूरियन मध्य प्रदेश से राज्य सभा सांसद हैं। उनका कार्यकाल भी 21 जून को समाप्त हो रहा है। माना जा रहा है कि पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रवनीत सिंह को पार्टी दोबारा राज्य सभा भेज सकती है।

 पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m