इंदर कुमार, जबलपुर। मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद रजनीश अग्रवाल ने विपक्षी दल कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। चीफ इलेक्शन कमिश्नर के इस्तीफे की मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए सांसद अग्रवाल ने दोटूक कहा कि भारत निर्वाचन आयोग एक संवैधानिक संस्था है और कांग्रेस व राहुल गांधी को इस पर ज्ञान देने की बिल्कुल जरूरत नहीं है।

ये भी पढ़ें: इंदौर की झांकी में ‘सज्जन’ का ‘कैलाश’ से हुआ सामना: फूलों से हुआ स्वागत, लेकिन ऐन मौके पर दगा दे गया माइक!

“देश का युवा बेहद समझदार है”

जंतर-मंतर पर Gen Z द्वारा चीफ इलेक्शन कमिश्नर को लेकर किए जा रहे प्रदर्शन और इस्तीफे की मांग पर राज्यसभा सांसद ने कहा कि देश का युवा बहुत समझदार है और वह हर परिस्थिति व राजनीति को अच्छे से समझता है। हालांकि कॉकरोच जनता पार्टी की मांग से जुड़े सवाल पर उन्होंने किसी भी तरह की टिप्पणी करने से साफ इनकार कर दिया।

पुरानी बसों की लीपापोती पर भी बोले सांसद

शहर में शुरू हुई बस सेवा और पुरानी बसों की लीपापोती के आरोपों पर सफाई देते हुए रजनीश अग्रवाल ने कहा कि अभी तो योजना की शुरुआत ही हुई है। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि कुछ “लाल पेन उठाने वालों” को ही इससे तकलीफ हो रही है, जो उनकी हताशावादी और निराशावादी सोच को दर्शाता है।

ये भी पढ़ें: 150 सीटर हॉस्टल में कीड़े वाली सब्जी और पानी का संकट: कलेक्ट्रेट पहुंचीं छात्राएं, सिकलसेल पीड़ित 2 बच्चियां अस्पताल में भर्ती

जबलपुर में विकास कार्यों का दावा

सांसद अग्रवाल ने जबलपुर के विकास को लेकर दावा किया कि शहर में विकास कार्यों के जरिए अमूल-चूल परिवर्तन देखने को मिल रहा है। सरकार जनहित की योजनाओं को तेजी से धरातल पर उतारने का काम कर रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m