BJP के वरिष्ठ नेता और इंडिया फाउंडेशन के अध्यक्ष राम माधव ने कोलंबो में आयोजित एक क्षेत्रीय सुरक्षा सम्मेलन में अपनी भागीदारी दर्ज करायी. एक रिपोर्ट में उनके इस भागीदारी को भारत और पाकिस्तान के बीच ट्रैक 2 कूटनीति का हिस्सा बताया गया था, जिसे वे खारिज करते हुए इसे “पूरी तरह से मनगढ़ंत कहानी” बताया है. उन्होंने ने साफ कहा है कि, वे इस दो दिवसीय लंबी कॉन्फ्रेंस के किसी भी बंद कमरे के रणनीतिक विचार-विमर्श या बैठकों का हिस्सा नहीं थे.

एक रिपोर्ट में कहा गया कि भारत और पाकिस्तान के प्रतिनिधिमंडलों जिनमें राजनेता, रिटायर्ड सैन्य अधिकारी और राजनयिक शामिल थे.

भारत और पाकिस्तान के बीच आधिकारिक बातचीत रुकी होने के बावजूद, तनाव कम करने के लिए ‘ट्रैक-2’ (अनौपचारिक) कूटनीति का नया दौर शुरू हुआ है. कोलंबो और बैंकॉक में ‘ट्रैक-2’ वार्ता का नया दौर हुआ है, एक रिपोर्ट में ये सब बातें कहीं गयी थी. बीजेपी के वरिष्ठ नेता राम माधव ने उस रिपोर्ट को खारिज किया है.

रिपोर्ट में कहा गया कि वरिष्ठ नेता राम माधव ने कोलंबो में लंदन स्थित ‘इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर स्ट्रैटेजिक स्टडीज’ (IISS) द्वारा आयोजित क्षेत्रीय सुरक्षा सम्मेलन के दौरान ट्रैक 2 चर्चा में हिस्सा लिया था. इस चर्चा में भारत से राम माधव, सेना के पूर्व प्रमुख जनरल एमएम नरवणे और पूर्व भारतीय राजनयिक रुचि घनश्याम शामिल हुए.

साथ में रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि पाकिस्तानी प्रतिनिधियों में पूर्व राजनयिक सज्जाद हैदर खान, पूर्व मंत्री शेरी रहमान और रिटायर्ड मेजर जनरल इसफंदियार अली खान पटौदी शामिल थे.

एक यूज़र ने सोशल प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से यह दावा किया है कि, RSS के राम माधव और पूर्व आर्मी चीफ नरवणे, एक ब्रिटिश थिंक टैंक द्वारा पाकिस्तान के साथ कोलंबो में आयोजित ‘ट्रैक-2’ मीटिंग का हिस्सा थे. पोस्ट में यह भी कहा गया कि दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के लिए अमेरिकी असिस्टेंट सेक्रेटरी ऑफ स्टेट एस पॉल कपूर भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे. 

कोलंबो में पाकिस्तान के साथ हुई ट्रैक-II मीटिंग का हिस्सा में राम माधव और सेना के पूर्व प्रमुख नरवणे भी थे. जिसे एक ब्रिटिश थिंक टैंक ने आयोजित किया था. पोस्ट में ऐसा बोला गया है.

वहीं, राम माधव ने पोस्ट का जवाब देते हुए कहा कि यह कार्यक्रम IISS का सालाना ‘दक्षिण एशिया संवाद’ (South Asia Dialogue) था, न कि भारत और पाकिस्तान के बीच कोई ‘ट्रैक-2’ मीटिंग. इस मीटिंग में भारत, श्रीलंका, अमेरिका, ब्रिटेन, अफगानिस्तान और पाकिस्तान के विद्वान शामिल हुए थे.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m