महाराष्ट्र में TET 2026 परीक्षा से पहले बड़ा पेपर लीक सामने आया है. भिवंडी में पुलिस ने 1.5 करोड़ रुपये में प्रश्नपत्र बेचने की साजिश का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी दिल्ली से प्रश्नपत्र के चार सेट लेकर आए थे. जिसके बाद SIT गठित कर पूरे नेटवर्क की जांच तेज कर दी गई है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि इस पूरे रैकेट के तार कई राज्यों से जुड़े हो सकते हैं.
शुरुआती जांच में सामने आया है कि इस पूरे रैकेट के तार कई राज्यों से जुड़े हो सकते हैं. पेपर लीक के कारण 28 जून को होने वाली परीक्षा स्थगित कर दी गई है.
ठाणे जिले के भिवंडी में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रश्नपत्रों के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी दिल्ली से TET परीक्षा के चार सेट क्वेश्चन पेपर लेकर आए थे और उन्हें करीब 1.5 करोड़ रुपये में बेचने की तैयारी थी.
28 जून को आयोजित होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) 2026 का प्रश्नपत्र परीक्षा से महज 24 घंटे पहले कथित रूप से लीक होने का मामला सामने आया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद ने परीक्षा स्थगित कर दी है.
एसीपी अशोक दुधे, भिवंडी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि परिमंडल-2 के डीसीपी पवन बनसोड को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग TET एग्जाम का क्वेश्चन पेपर बेचने आने वाले हैं. सूचना के आधार पर पुलिस ने कोनगांव इलाके में जाल बिछाया और सुबह करीब 11 बजे तीन आरोपियों को हिरासत में लिया.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिहार निवासी राजू शाह (45), आकाश कुमार (30) तथा हरियाणा निवासी धीरज सिंह (28) के रूप में हुई है. पुलिस ने आरोपियों के पास से TET परीक्षा के चार सेट प्रश्नपत्र, डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड बरामद किए हैं.
आशंका जताई जा रही है कि पूरे नेटवर्क का संचालन भी बिहार से जुड़े लोगों द्वारा हुआ है. जांच में यह भी सामने आया है कि इस पूरे मामले के तार केवल बिहार और महाराष्ट्र तक सीमित नहीं हैं. पुलिस को हरियाणा से जुड़े एक आरोपी की भूमिका की भी जानकारी मिली है. पुलिस का दावा है कि दिल्ली में कोडवर्ड के जरिए महाराष्ट्र के कुछ लोगों से संपर्क किया गया, जिसके बाद पेपर बेचने की डील तय हुई. प्रत्येक सेट की कीमत करीब 37.50 लाख रुपये तय की गई थी.
महाराष्ट्र में इस बार TET परीक्षा में करीब 6 लाख अभ्यर्थियों को शामिल होना था. परीक्षा राज्य के 37 जिलों में, जिसके लिए 1,500 से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए गए थे.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

