Bharat Taxi Launched In Gujarat: गुजरात में ‘भारत टैक्सी’ लॉन्च हो गया है। शनिवार (27 जून) को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने गुजरात में ‘भारत टैक्सी’ लॉन्च किया। गांधीनगर में सहकारी मॉडल पर आधारित टैक्सी सेवा ‘भारत टैक्सी’ को औपचारिक रूप से लॉन्च करते हुए अमित शाह ने कहा कि सरकार की इस पहल का मकसद टैक्सी ड्राइवरों और ग्राहकों दोनों को शोषण से बचाना है। साथ ही ड्राइवरों को सम्मान और मालिकाना हक दिलाना है। गुजरात में ‘भारत टैक्सी’ लॉन्च होते ही 7 लाख ड्राइवर अब हमारे पार्टनर बन गए हैं।
बता दें कि यह भारत का पहला ऐसा राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म है, जिसका मालिकाना हक सीधे तौर पर इसे चलाने वाले ड्राइवर्स के पास होगा। भारतीय मोबिलिटी सेक्टर में इस पहल को ट्रांसपोर्टेशन एक्सेसिबिलिटी के एक नए युग की शुरुआत माना जा रहा है। इस मॉडल के पीछे का सबसे बड़ा विचार कैब सेक्टर से शोषण-आधारित व्यापार को खत्म करना है।
लॉन्चिंग कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि ‘भारत टैक्सी’ को लॉन्च करने का मुख्य मकसद यह सुनिश्चित करना है कि सेवा देने वाले ‘सारथी’ (ड्राइवर) और ग्राहक, किसी का भी शोषण न हो। यह मॉडल एक सहकारी ढांचे के जरिए ड्राइवरों को मालिकाना हक देता है। ‘भारत टैक्सी’ से जुड़े लगभग 7 लाख पार्टनर ही इसके मालिक और शेयरधारक हैं। उनके अनुसार, यह मालिकाना हक सिर्फ आर्थिक भागीदारी ही नहीं, बल्कि सम्मान, सुरक्षा और समृद्धि की गारंटी भी है। ‘भारत टैक्सी’ का कॉन्सेप्ट इसी सोच के साथ तैयार किया गया था।
कई शहरों में सफल ट्रायल
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस सेवा का कई जगहों पर सफल ट्रायल हो चुका है। अब इसे गुजरात में औपचारिक रूप से लॉन्च किया गया है। राज्य के सभी प्रमुख शहरों में ‘भारत टैक्सी’ सेवा शुरू हो गई है। इस मौके पर, ‘भारत टैक्सी’ को सफलतापूर्वक लागू करने के लिए कई संगठनों, जैसे गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन, अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन, गुजरात स्टेट कोऑपरेटिव बैंक, स्टेट ट्रैफिक पुलिस और प्रमुख एयरपोर्ट व रेलवे अथॉरिटी के साथ समझौते (MoU) किए गए।
ड्राइवरों को क्या होगा फायदा?
सरकार का मानना है कि यह ड्राइवरों की आय बढ़ाने, उन्हें बेहतर सामाजिक सुरक्षा देने और यात्रियों को पारदर्शी और भरोसेमंद ट्रांसपोर्ट सेवा उपलब्ध कराने की दिशा में एक अहम कदम साबित होगा। ‘भारत टैक्सी’ को सहकारी-आधारित ट्रांसपोर्ट सिस्टम में एक नए प्रयोग के तौर पर देखा जा रहा है।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

