Lashkar Terrorist Attends Shoaib Akhtar Brother Funeral: एक बार फिर पाकिस्तान का आतंक प्रेम फिर बेनकाब हुआ है। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर (Pakistan Former Cricketer Shoaib Akhtar) के भाई के जनाजे में लश्कर आतंकी शामिल हुए। इतना ही नहीं, पहलगाम आतंकी हमले का मास्टरमाइंड सैफुल्लाह कसूरी भी पहुंचा। दरअसल शोएब अख्तर के बड़े भाई शाहिद अख्तर के जनाजे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में में लश्कर-ए-तैयबा के प्रमुख आतंकियों को देखा जा सकता है। इनमें पहलगाम आतंकी हमले का मास्टर माइंड सैफुल्लाह कसूरी भी शामिल है। साथ ही हाफिज सईद का बेटा तलहा सईद सहित कई आतंकी भी शामिल दिख रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि शोएब अख्तर के बड़े भाई शाहिद अख्तर के जनाजे में प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) और उससे जुड़े राजनीतिक संगठन पाकिस्तान मरकज़ी मुस्लिम लीग (PMML) के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। वीडियो को PMML से जुड़े आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर साझा किया गया है।

शोएब अख्तर के बड़े भाई शाहिद अख्तर का 24 जून को निधन हो गया था। इस्लामाबाद के H-8 कब्रिस्तान में उन्हें दफनाया गया। जनाजे में कई आतंकी शामिल हुए। शाहिद के जनाजे में लश्कर-ए-तैयबा के कई आतंकी और लश्कर का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह कसूरी भी शामिल हुआ। साथ ही पाकिस्तान मरकज़ी मुस्लिम लीग के अध्यक्ष इनाम-उर-रहमान भी शामिल हुआ। सोशल मीडिया पर अंतिम संस्कार का वीडियो भी सामने आया जो काफी वायरल हो रहा है। इसमें लश्कर के आतंकी जनाजे की नमाज पढ़ते नजर आ रहे हैं। वहीं शोएब अख्तर भी उनके साथ खड़े हैं।

हलगाम हमले का मास्टरमाइंड भी पहुंचा

शाहिद अख्तर के जनाजे में 16/11 हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद के करीबी सहयोगी भी दि सईद लश्कर-ए-तैयबा का संस्थापक है। लश्कर का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह कसूरी भी अंतिम संस्कार में देखा गया। कसूरी 2025 में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले का मास्टरमाइंड माना जाता है। इस आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की मौत हुई थी।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m