CM Devendra Fadnavis-Uddhav Thackeray in Same Flight: महाराष्ट्र की राजनीति में उस समय अजीब नजारा देखने को मिला, जब सीएम देवेंद्र फडणवीस और उद्धव ठाकरे एक ही फ्लाइट में अगल-बगल बैठे दिखे। दो धुर विरोधियों का एक ही फ्लाइट में अगल-बगल बैठने को वीडियो और फोटो जैसे ही सामने आया, महाराष्ट्र की राजनीति में चर्चा का विषय बन गया। ये तस्वीरें सामने आने के बाद सियासी गलियारों में अटकलें तेज हो गई। लोग कयास लगाने लगे कि महाराष्ट्र की राजनीति में कौन की खिचड़ी पक रही है?
दरअसल मुंबई से नागपुर जाने वाली फ्लाइट में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस एवं शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे एक ही फ्लाइट में साथ यात्रा की। उड़ान के दौरान राज्य के दोनों नेताओं ने न केवल एक-दूसरे से मुलाकात की बल्कि हाथ मिलाकर और अभिवादन भी किया। दोनों की तस्वीरें सामने आने के बाद अटकलों का दौर शुरू हो गया।
हालांकि, दोनों पक्ष ने इसे महज एक संयोग बताया है। सीएम देवेंद्र फडणवीस पहले से तय सरकारी और राजनीतिक कार्यक्रमों के तहत अपने गृहक्षेत्र एवं विधानसभा क्षेत्र नागपुर जा रहे थे। जबकि उद्धव ठाकरे शनिवार से शुरू हो रहे अपने तीन दिवसीय विदर्भ और मराठवाड़ा दौरे के लिए नागपुर पहुंचे हैं। ऐसे में एक ही फ्लाइट में दोनों नेताओं की मौजूदगी और उनका हाथ मिलाना चर्चा का विषय जरूर बना। हालांकि दोनों पक्ष इसे सामान्य शिष्टाचार और महज संयोग बता रहे हैं।
बता दें कि हाल में उद्धव ठाकरे को हाल ही में बड़ा झटका लगा है। पार्टी के 9 सांसदों में से 6 सांसद उद्धव ठाकरे का साथ छोड़कर चले गए हैं। ये सभी सांसदउपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो गए हैं। शिवसेना ठाकरे गुट और उद्धव ठाकरे एक-दूसरे पर जमकर हमले कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर ठाकरे गुट भाजपा की आलोचना करने से भी बच रहा है।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

