Donald Trump Named Road in Hyderabad: तेलंगाना की राजधानी और भारत की आईटी सीटी हैदराबाद में ‘डोनाल्ड ट्रंप’ के नाम पर सड़क का नाम रखा गया है। ‘डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू’ सड़क हैदराबाद में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के पास है। इसके पास माइक्रोसॉफ्ट, गूगल और अमेजन जैसी बड़ी अमेरिकी टेक कंपनियों के दफ्तर भी हैं। तेलंगाना सरकार ने इस कदम को अमेरिका के प्रति सम्मान और अमेरिका-भारत संबंधों में हैदराबाद की बढ़ती भूमिका की मान्यता बताया है।
हैदराबाद शहर में सड़क का नाम अपने नाम पर रखे जाने के लिए डोनाल्ड ट्रंप ने आभार जताया है। उन्होंने कहा कि वह इस तरह से सम्मानित होने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति हैं।
ट्रंप ने सोशल मीडिया ‘ट्रुथ सोशल’ पर कहा-भारत के हैदराबाद में नया डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू – इस तरह से सम्मानित होने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति. धन्यवाद। उन्होंने तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क और भारत में अमेरिकी दूत सर्जियो गोर द्वारा इस हफ़्ते की शुरुआत में उद्घाटन पट्टिका का अनावरण करते हुए ली गई एक तस्वीर भी शेयर की।
तेलंगाना सरकार ने क्या कहा
हैदराबाद में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नाम से सड़क का नाम रखने पर तेलंगाना सरकार ने कहा कि ‘डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू’ नामकरण अमेरिका के प्रति सम्मान का प्रतीक है। साथ ही यह हैदराबाद की भारत-अमेरिका संबंधों में बढ़ती अहमियत और दोनों देशों के बीच मजबूत होते सहयोग को भी दर्शाता है। सरकार के अनुसार, यह कदम हैदराबाद को वैश्विक निवेश, प्रौद्योगिकी और भारत-अमेरिका साझेदारी के महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में पहचान दिलाने की दिशा में भी एक प्रतीकात्मक पहल है।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

