Iran US War: अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध की चिंगारी फिर भड़कने लगी है। ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) में कार्गो शिप पर ड्रोन हमला किया। इसके बाद अमेरिका ने तुरंत ईरान पर करारा पलटवार किया। अमेरिका ने ईरान पर बड़ा हमला करते हुए उसके मिसाइल-ड्रोन साइट्स को निशाना बनाया है। अमेरिका ने शुक्रवार को ईरान पर करीब एक घंटे तक हमले किए। ईरान पर हमले के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने कहा कि ईरान ने सीजफायर तोड़ा, इसलिए जवाबी कार्रवाई की गई।

होर्मुज में कार्गो शिप पर ड्रोन हमले हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर सीजफायर समझौते का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। ट्रंप ने कहा कि ईरान ने शिप पर 4 ड्रोन हमला किया था। अमेरिकी सेना ने तीन अन्य ड्रोन को रोक दिया।

डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर पोस्ट कर लिखा- ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों पर कम से कम चार वन-वे अटैक ड्रोन दागे। इनमें से एक ड्रोन सीधे जाकर महंगे कमर्शियल शिप के ऊपरी हिस्से से टकराया। हमले से जहाज को नुकसान तो पहुंचा है, लेकिन वह आगे बढ़ने में कामयाब रहा। बाकी के तीन ड्रोन को अमेरिकी सेना ने हवा में ही मार गिराया। ट्रंप ने इसे सीजफायर समझौते का एक मूर्खतापूर्ण उल्लंघन करार दिया है।

ट्रंप के बयान के कुछ ही देर बाद अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने दावा किया है कि उसने ईरान के कई सैन्य ठिकानों पर जवाबी हवाई हमले किए हैं। यह कार्रवाई व्यावसायिक जहाज पर हुए हमले के जवाब में की गई है। CENTCOM ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी बयान में कहा कि 26 जून को अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ जवाबी हमले किए। यह कार्रवाई उस हमले के जवाब में की गई जिसमें 25 जून को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से ओमान तट के पास गुजर रहे एक कारोबारी जहाज को निशाना बनाया गया था।

अमेरिका ने इजराइल-लेबनान के 14 पॉइंट समझौते का मसौदा जारी किया

इधर अमेरिकी विदेश विभाग ने वॉशिंगटन में तैयार हुए इजराइल-लेबनान समझौते का 14 पॉइंट मसौदा जारी किया है। इसके मुताबिक, लेबनानी सेना पूरे देश में दोबारा अपना नियंत्रण संभालेगी। इसके बदले हिजबुल्लाह जैसे हथियारबंद समूहों को हथियार छोड़ने होंगे और उनके ठिकाने हटाने होंगे। ऐसा होने के बाद इजराइली सेना धीरे-धीरे लेबनान के कब्जे वाले इलाकों से पीछे हटेगी।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m