Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (26 जून 2026) की खबरों में ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों के नाम पहली बार सार्वजनिक; राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय का इस्तीफा; NCERT किताब से संविधान प्रस्तावना हटी; बागी नेताओं पर बरसीं ममता बनर्जी प्रमुख रहा।

1.ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों के नाम पहली बार सार्वजनिक
भारत सरकार ने पहली बार उन छह वीर सैनिकों के नाम सार्वजनिक किए हैं, जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया। अब इन सभी शहीदों का विवरण सेना युद्ध स्मारक की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। साथ ही, नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक में उनकी स्मृति में विशेष ग्रेनाइट पट्टिकाओं पर उनके नाम स्थायी रूप से अंकित किए जाएंगे।

2. राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय का इस्तीफा
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले में बड़ी खबर सामने आई है. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने इस्तीफा (Champat Rai Resigns) दे दिया है. साथ ही ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा ने अपना पद त्याग (Anil Mishra Resigns) दिया है. गबन के बाद से इन दोनों पदाधिकारियों पर ही सबसे ज्यादा दबाव बना हुआ था. दोनों पर इस्तीफे का दबाव था. न्यूज ऐजेंसी एएनआई ने इस इस्तीफे की पुष्टि की है.

3. NCERT किताब से संविधान प्रस्तावना हटी
NCERT ने कक्षा 9 की नई सोशल साइंस पुस्तक ‘अंडरस्टैंडिंग सोसाइटी: इंडिया एंड बियॉन्ड–पार्ट 1’ में संविधान की प्रस्तावना (Preamble) को शामिल नहीं किया है। इसके साथ ही प्रस्तावना में मौजूद ‘संप्रभु (Sovereign), समाजवादी (Socialist), पंथनिरपेक्ष (Secular), लोकतांत्रिक (Democratic) और गणराज्य (Republic)’ जैसे शब्दों की भी व्याख्या नहीं दी गई है। हालांकि, पुस्तक में संविधान के निर्माण, लोकतांत्रिक संस्थाओं और मौलिक अधिकारों पर चर्चा की गई है।

4. बागी नेताओं पर बरसीं ममता बनर्जी
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी ने पार्टी छोड़ने वाले नेताओं पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें ‘गद्दार’ करार दिया। उत्तर कोलकाता जिला टीएमसी की वर्चुअल बैठक में उन्होंने कहा कि जिस पार्टी ने किसी नेता को पहचान और सम्मान दिया, मुश्किल वक्त में उसका साथ छोड़ना वैसा ही है जैसे कोई अपनी बीमार मां की सेवा करने से इनकार कर दे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पार्टी के साथ विश्वासघात करने वालों के लिए कोई माफी नहीं है और जनता समय आने पर उनसे जवाब मांगेगी।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
Ketan Agrawal Murder Case: सिया गोयल ने लॉकअप में मांगी शराब और बीयरः बहुचर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले की मुख्य आरोपी सिया गोयल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आयी है. जिस तरह पुणे के रियल स्टेट युवा कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड ने देश के लोगों को झकझोर कर रख दिया है. ठीक उसी तरह केतन अग्रवाल हत्याकांड की मुख्य आरोपी मंगेतर सिया गोयल ने जब लॉकअप में शराब और बीयर मांगा तो सारे पुलिस वाले सुनकर स्तब्ध हो गए. (पूरी खबर पढ़े)
भारत ने वेनेजुएला ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ चलायाः भारत ने वेनेजुएला में आए भीषण भूकंप के बाद मानवीय सहायता के लिए ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ शुरू किया है। इस अभियान के तहत भारतीय सेना का विशेष मेडिकल दल राहत एवं बचाव कार्यों में सहयोग देने के लिए वेनेजुएला रवाना हो गया है। भारतीय वायुसेना के दो C-17 ग्लोबमास्टर विमान गुरुवार को हिंडन एयरबेस से मेडिकल टीम, राहत सामग्री और अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों के साथ रवाना हुए। (पूरी खबर पढ़े)
Gold Silver Price: 26 जून 2026 (शुक्रवार) को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी दोनों की कीमतों में दबाव देखने को मिल रहा है. हालांकि 25 जून को घरेलू बाजार में गिरावट के साथ शुरुआत के बाद सोना और चांदी मजबूती के साथ बंद हुए थे. आज मुहर्रम की छुट्टी के कारण सुबह के सत्र में MCX पर कारोबार बंद है, इसलिए घरेलू वायदा बाजार में नए भाव उपलब्ध नहीं हैं. (पूरी खबर पढ़े)
IRE vs IND T20 : आयरलैंड ने पहली बार भारत को हरायाः मौजूदा टी-20 वर्ल्ड चैंपियन भारत को आयरलैंड ने हरा दिया है। बेलफास्ट में शुक्रवार को हुए दो मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में भारत पर 34 रन से जीत हासिल की। मार्च में टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारतीय टीम इस फॉर्मेट में अपना पहला मैच खेल रही थी। यह आयरलैंड के खिलाफ भारत की अब तक की पहली हार भी है। (पूरी खबर पढ़े)
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

