BJP MP Medha Kulkarni Aalleges Party Mla Abhimanyu Pawar: महाराष्ट्र से बीजेपी राज्यसभा सांसद मेधा कुलकर्णी ने अपनी ही पार्टी के विधायक अभिमन्यु पवार पर सनसनीखेज आरोप लगाया है। बीजेपी सांसद मेधा कुलकर्णी ने विधायक अभिमन्यु पवार पर जातिगत भेदभाव करने का आरोप लगाई हैं। पुणे में मराठा अभ्यर्थियों के सम्मान समारोह के दौरान बीजेपी सांसद मेधा कुलकर्णी को अतिथियों की पहली पंक्ति में बैठने के लिए जगह नहीं मिली थी। इस पर मेधा कुलकर्णी ने कहा कि मैं ब्राह्मण हूं, इसलिए मुझे पहली लाइन में बैठने से रोका गया। इस कार्यक्रम मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद थे।

मेधा कुलकर्णी ने कहा किइवेंट में अधिकारियों ने भी कहा कि प्रोटोकॉल के अनुसार मुझे वहां बैठना चाहिए थे। पवार ने जाति का मुद्दा उठाते हुए कहा कि यह कार्यक्रम मराठा समुदाय के लिए है। ऐसे में मेरे पहली पंक्ति में बैठने से विवाद खड़ा हो सकता है। लिहाजा मुझे विधायक अभिमन्यु पवार ने पहली पंक्ति में बैठने से रोका।

दरअसल संघ लोक सेवा आयोग (UPSC), महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल मराठा समुदाय के अभ्यर्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बीजेपी राज्यसभा सांसद मेधा कुलकर्णी भी पहुंचीं। मेधा कुलकर्णी ने दावा किया कि अभिमन्यु पवार ने उन्हें यह कहते हुए पहली पंक्ति में बैठने से रोक दिया कि यह कार्यक्रम मराठा समुदाय के लिए है। इस घटना के तुरंत बाद वह कार्यक्रम छोड़कर चली गईं। मेघा कुलकर्णी ने कहा कि सच्चाई यह है कि अभिमन्यु पवार स्वयं पहली पंक्ति में बैठना चाहते थे। जब अधिकारियों ने कहा कि प्रोटोकॉल के अनुसार मुझे वहां बैठना चाहिए, तब पवार ने जाति का मुद्दा उठाते हुए कहा कि यह कार्यक्रम मराठा समुदाय के लिए है. ऐसे में मेरे पहली पंक्ति में बैठने से विवाद खड़ा हो सकता है।

विधायक ने दी ये सफाई

अपने ऊपर लगे आरोपों पर बीजेपी विधायक अभिमन्यु पवार ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि इस मामले में जाति का कोई सवाल नहीं था। यह महज एक गलतफहमी थी। उन्होंने कहा, ‘मैंने सिर्फ इतना कहा था कि नरेंद्र पाटिल महामंडल के अध्यक्ष हैं। इसलिए वे पहली पंक्ति में बैठ सकते हैं। विधायक और सांसद दूसरी लाइन में बैठ सकते हैं। इसमें जाति का कोई मुद्दा नहीं है। वहां कई लोग मौजूद थे। उन लोगों ने मेरी बात सुनी थी।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m