US-Iran Conflict: एक बार फिर अमेरिका-ईरान में तनाव बढ़ गया है। शांति समझौते को दरकिनार कर दोनों देश एक दूसरे के ऊपर हमले कर रहे हैं। 24 घंटे में अमेरिका ने ईरान पर दूसरा बड़ा अटैक किया है। अमेरिकी नौसेना ने ईरान के 10 सैन्य ठिकानों पर हमला किया। अमेरिका ने एयर स्ट्राइक कर ईरान के सैन्य ठिकाने और ड्रोन साइट्स पर हमला किया। अमेरिका ने ये हमला होर्मुज में पनामा के झंडे वाले तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक के बाद किया है। इससे दो सप्ताह पहले हुए शांति समझौते के बावजूद दोनों देशों के बीच तनाव फिर बढ़ गया है।
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास पनामा के झंडे वाले एक तेल टैंकर पर ईरानी हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) गुस्से से लाल हो गए हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगर इस बार ईरान नहीं माना तो ऊरान का अस्तित्व खत्म हो सकता है।
अमेरिकी सेना के अनुसार सुबह करीब 4:30 बजे पनामा के झंडे वाले तेल टैंकर एम/टी किकु पर एकतरफा ड्रोन हमला हुआ। यह टैंकर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास दो मिलियन से अधिक बैरल कच्चा तेल लेकर गुजर रहा था। अमेरिका ने इस हमले के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराया। इसके बाद अमेरिकी नौसेना ने ईरान के 10 सैन्य ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमला कर पलटवार किया। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्देश पर अमेरिकी सेना ने ईरान के मिलिट्री सर्विलांस इंफ्रस्ट्रक्टर, कम्युनिकेशन सिस्टम्स, एयर डिफेंस साइट्स, ड्रोन भंडारण केंद्र और समुद्री बारूदी सुरंग (माइन) बिछाने की क्षमताओं को निशाना बनाया।

ईरान के सिरिक शहर में धमाकों की गूंज, ईरान का भी वार
जबकि ईरान के सरकारी मीडिया IRIB ने बताया कि दक्षिणी शहर सिरिक के पास विस्फोटों की आवाज सुनी गई। कई प्रोजेक्टाइल एक दूरसंचार टावर से टकराए, हालांकि घटना के बारे में तत्काल अधिक जानकारी नहीं दी गई। दूसरी ओर, ईरान ने दावा किया कि उसने बहरीन और कुवैत में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया। यह कार्रवाई अमेरिका की ईरान के मिसाइल-ड्रोन ठिकानों पर हालिया सैन्य कार्रवाई के जवाब में की गई।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

