Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (28 जून 2026) की खबरों में सेशेल्स पहुंचे पीएम मोदी, 194 वर्षीय कछुए ‘जोनाथन’ को पत्तियां खिलाईं; भारत आएंगे डोनाल्ड ट्रंप; यूएस का ईरान पर बड़ा हमला; बंगाल में लागू होगा UCC-NRC प्रमुख रहा।

1. सेशेल्स पहुंचे पीएम मोदी, 194 वर्षीय कछुए ‘जोनाथन’ को पत्तियां खिलाईं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीन दिवसीय सेशेल्स दौरे के दौरान शनिवार को सेशेल्स नेशनल बॉटनिकल गार्डन पहुंचे, जहां उन्होंने दुनिया के सबसे बुजुर्ग जीवित स्थलीय जीव माने जाने वाले 194 वर्षीय अल्डाब्रा जायंट कछुए ‘जोनाथन’ से मुलाकात की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने जोनाथन और अन्य विशाल कछुओं को अपने हाथों से पत्तियां खिलाईं। उनके साथ सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी भी मौजूद रहे।

पढ़े पूरी खबर……

2. भारत आएंगे डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत आएंगे। ट्रंप भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर मुहर लगाने के लिए भारत का दौरा कर सकते हैं। भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर पीएम नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप साइन करेंगे। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो (Marco Rubio) ने डोनाल्ड ट्रंप के भारत आने का ऐलान किया है। ये ट्रंप की दूसरी भारत यात्रा होगी। इससे पहले ट्रम्प साल 2020 में अहमदाबाद में अपनी पहली भारत यात्रा पर आए थे।

पढ़े पूरी खबर……

3. एस का ईरान पर बड़ा हमला

अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध की चिंगारी फिर भड़कने लगी है। ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) में कार्गो शिप पर ड्रोन हमला किया। इसके बाद अमेरिका ने तुरंत ईरान पर करारा पलटवार किया। अमेरिका ने ईरान पर बड़ा हमला करते हुए उसके मिसाइल-ड्रोन साइट्स को निशाना बनाया है। अमेरिका ने शुक्रवार को ईरान पर करीब एक घंटे तक हमले किए। ईरान पर हमले के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने कहा कि ईरान ने सीजफायर तोड़ा, इसलिए जवाबी कार्रवाई की गई।

पढ़े पूरी खबर……

4. बंगाल में लागू होगा UCC-NRC

पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी लागू होगा। इसकी घोषणा खुद बंगाल सीएम शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) ने की है। बंगाल मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार राज्य में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करेगी। साथ ही लैंड जिहाद, लव जिहाद और जबरन धर्मांतरण के खिलाफ सख्त कानून भी लाया जाएगा। वहीं घुसपैठियों को वापस भेजेंगे।

पढ़े पूरी खबर……

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

संविधान की प्रस्तावना को पाठ्यक्रम से नहीं हटाया गया हैः कक्षा 9 की नई सामाजिक विज्ञान की पाठ्यपुस्तक से संविधान की प्रस्तावना हटाए जाने के दावों के बीच राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि प्रस्तावना को पाठ्यक्रम से नहीं हटाया गया है। परिषद ने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि नए राष्ट्रीय पाठ्यचर्या ढांचे (NCF) के तहत विषयवस्तु का पुनर्गठन किया गया है। (पूरी खबर पढ़े)

शोएब अख्तर के भाई के जनाजे में लश्कर आतंकीः एक बार फिर पाकिस्तान का आतंक प्रेम फिर बेनकाब हुआ है। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर (Pakistan Former Cricketer Shoaib Akhtar) के भाई के जनाजे में लश्कर आतंकी शामिल हुए। इतना ही नहीं, पहलगाम आतंकी हमले का मास्टरमाइंड सैफुल्लाह कसूरी भी पहुंचा। दरअसल शोएब अख्तर के बड़े भाई शाहिद अख्तर के जनाजे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में में लश्कर-ए-तैयबा के प्रमुख आतंकियों को देखा जा सकता है। इनमें पहलगाम आतंकी हमले का मास्टर माइंड सैफुल्लाह कसूरी भी शामिल है। साथ ही हाफिज सईद का बेटा तलहा सईद सहित कई आतंकी भी शामिल दिख रहा है। (पूरी खबर पढ़े)

सिया गोयल को फांसी के फंदे तक पहुंचाएंगे उज्ज्वल निकमः पुणे के रियल स्टेट युवा कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड ने देश के लोगों को झकझोर कर रख दिया है। लोहागढ़ किला हत्याकांड (Lohagarh Fort Murder Case) को अंजाम केतन अग्रवाल की मंगेतर सिया गोयल (Siya Goyal) और उसके प्रेमी चेतन चौधरी (Chetan Choudhary) ने दिया था। मामले की जांच चल रही है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है वैसे-वैसे नये-नये खुलासे हो रहे हैं। अब मशहूर वकील उज्ज्वल निकम केतन अग्रवाल का केस लड़ेंगे। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और पीड़ित परिवार के अनुरोध पर निकम ने ये जिम्मेदारी स्वीकार की है। अब पुणे के सिया-केतन हत्याकांड में उज्ज्वल निकम स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर होंगे। (पूरी खबर पढे)

एक ही फ्लाइट में सीएम फडणवीस-उद्धव ठाकरेः महाराष्ट्र की राजनीति में उस समय अजीब नजारा देखने को मिला, जब सीएम देवेंद्र फडणवीस और उद्धव ठाकरे एक ही फ्लाइट में अगल-बगल बैठे दिखे। दो धुर विरोधियों का एक ही फ्लाइट में अगल-बगल बैठने को वीडियो और फोटो जैसे ही सामने आया, महाराष्ट्र की राजनीति में चर्चा का विषय बन गया। ये तस्वीरें सामने आने के बाद सियासी गलियारों में अटकलें तेज हो गई। लोग कयास लगाने लगे कि महाराष्ट्र की राजनीति में कौन की खिचड़ी पक रही है? (पूरी खबर पढ़े)

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m