UCC-NRC Will Be Implemented in Bengal: पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी लागू होगा। इसकी घोषणा खुद बंगाल सीएम शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) ने की है। बंगाल मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार राज्य में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करेगी। साथ ही लैंड जिहाद, लव जिहाद और जबरन धर्मांतरण के खिलाफ सख्त कानून भी लाया जाएगा। वहीं घुसपैठियों को वापस भेजेंगे।

सीएम शुभेंदु अधिकारी शुक्रवार को ‘वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर रवींद्र सदन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान बंगाल सीएम ने  समान नागरिक संहिता (UCC) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) को भी लागू करने की प्रतिबद्धता जताई। 

शुभेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि राज्य की अंतरराष्ट्रीय सीमा के माध्यम से घुसपैठ ने धर्मांतरण, ‘लव जिहाद’ और डेमोग्राफिक बदलावों में योगदान दिया है। हमें कुछ समय दें। पश्चिम बंगाल में धर्मांतरण के खिलाफ एक सख्त कानून और समान नागरिक संहिता लागू की जाएगी। अवैध प्रवासियों और नागरिकता (संशोधन) अधिनियम (CAA) के तहत आने वाले शरणार्थियों के बीच अंतर स्पष्ट करते हुए, शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि धार्मिक उत्पीड़न का सामना करने के बाद भारत आए हिंदू घुसपैठिए नहीं हैं और उन्हें कानून के तहत नागरिकता दी जाएगी। जो लोग अवैध रूप से प्रवेश कर रहे हैं और भारत की संस्कृति तथा राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा पहुंचा रहे हैं उन्हें वापस भेजा जाएगा।

स्पीच की 4 मुख्य पॉइंट्स

  • धार्मिक उत्पीड़न के कारण भारत आए हिंदू शरणार्थी घुसपैठिए नहीं हैं। ऐसे लोगों को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के तहत भारतीय नागरिकता दी जाएगी।
  • सीमा सुरक्षा मजबूत करने के लिए आवश्यक जमीन उपलब्ध कराई गई है। सीमावर्ती जिलों में होल्डिंग सेंटर बनाए गए हैं, जहां अवैध घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें उनके मूल स्थान पर भेजा जाएगा।
  • श्यामा प्रसाद मुखर्जी के ‘एक देश, एक विधान, एक प्रधान, एक निशान’ के विचार के प्रति उनकी सरकार प्रतिबद्ध है। साथ ही बंगाल की सांस्कृतिक पहचान और राष्ट्रीय चरित्र को कमजोर नहीं होने दिया जाएगा।
  • सेना के अपमान की अनुमती नहीं- जो लोग भारतीय सेना का अपमान करते हैं, ऑपरेशन सिंदूर का विरोध करते हैं या पहलगाम आतंकी हमले पर चुप रहते हैं, उन्हें ऐसी गतिविधियां करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

महुआ मोइत्रा का तीखा पलटवार

मुख्यमंत्री के बयानों और विधानसभा में लाए जा रहे नए विधेयकों को लेकर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने कालीघाट स्थित ममता बनर्जी के आवास पर हुई बैठक के बाद पत्रकारों को संबोधित किया। महुआ मोइत्रा ने सरकार की नीतियों की तुलना आपातकाल के काले दौर से करते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को डराया जा रहा है, लेकिन लाखों मतदाताओं की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। महुआ मोइत्रा ने विशेष रूप से प्रस्तावित बंगाल पब्लिक सेफ्टी एंड कंट्रोल ऑफ एंटी-सोशल एक्टिविटीज बिल, 2026 की प्रतियों को दिखाते हुए इसे बेहद खतरनाक बताया।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m