हेमंत शर्मा, इंदौर। महू किशनगंज थाना क्षेत्र के भैंसलाए गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक बार फिर प्रशासन की लापरवाही को कठघरे में खड़ा कर दिया। तेज रफ्तार फैक्ट्री बस ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर ही अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा।

गुस्साए लोगों ने नारेबाजी कर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की

ग्रामीणों का साफ कहना है कि यह हादसा अचानक नहीं हुआ, बल्कि लंबे समय से प्रशासन की अनदेखी का नतीजा है। गांव में स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग कई बार की जा चुकी थी, लेकिन जिम्मेदारों ने हर बार इसे नजरअंदाज किया। अब एक जान जाने के बाद वही सवाल फिर खड़ा हो गया है। क्या प्रशासन किसी बड़ी घटना का इंतजार करता है? हादसे के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण सड़क पर उतर आए और चक्का जाम कर दिया। गुस्साए लोगों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताया और तुरंत स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग दोहराई।

हल्दी लगाए दूल्हे की शिकायत निकली फर्जीः निकला अतिक्रमणकर्ता, कलेक्टर की जांच में फंस गया दूल्हा

फैक्ट्री की बसें तेज रफ्तार में गांव से गुजरती

प्रदर्शन के चलते इलाके में यातायात पूरी तरह ठप हो गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि फैक्ट्री की बसें लगातार तेज रफ्तार में गांव से गुजरती हैं, जिससे आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है। बावजूद इसके, न तो गति नियंत्रण के उपाय किए गए और न ही सुरक्षा के कोई इंतजाम। सूचना मिलते ही किशनगंज पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभालने की कोशिश की। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

MP Weather: खजुराहो में तापमान 43.4 डिग्री, भीषण गर्मी के चलते सागर-अनूपपुर में 5वीं तक के स्कूलों में छुट्टी

कैट ने सरकार की कार्यप्रणाली पर उठाए सवालः पुलिस अधिकारियों के कैडर रिव्यू में देरी का मामला

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m