रांची। बारिश और खराब मौसम के कारण शुक्रवार को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर विमान परिचालन बुरी तरह प्रभावित रहा। मौसम की वजह से इंडिगो की 24 और एयर इंडिया एक्सप्रेस की 2 उड़ानें रद्द कर दी गईं। उड़ानें रद्द होने और बार-बार री-शेड्यूल किए जाने के कारण 5000 से अधिक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

सुबह से ही खराब मौसम का असर उड़ानों पर दिखाई देने लगा था। दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और पुणे से रांची आने वाली कई उड़ानों को कोलकाता, लखनऊ और वाराणसी डायवर्ट किया गया। वहीं लगातार बदलते शेड्यूल के कारण यात्रियों को एयरपोर्ट पर लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। कई यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना तक बदलनी पड़ी।

रद्द की गई प्रमुख उड़ानें
फ्लाइट रूट
6E 7561 / 7562 कोलकाता-रांची-कोलकाता
6E 6484 / 6799 पुणे-रांची-बेंगलुरु
6E 421 / 398 हैदराबाद-रांची-हैदराबाद
6E 6087 / 6088 मुंबई-रांची-मुंबई
6E 6493 / 925 अहमदाबाद-रांची-पटना
6E 2259 / 5207 दिल्ली-रांची-दिल्ली
6E 2614 / 2286 दिल्ली-रांची-दिल्ली
6E 7325 / 7326 कोलकाता-रांची-कोलकाता
6E 6902 / 6654 पटना-रांची-अहमदाबाद
6E 5023 / 6274 दिल्ली-रांची-दिल्ली
6E 221 / 6272 बेंगलुरु-रांची-पुणे
6E 7674 / 7235 कोलकाता-रांची-कोलकाता
1239 / 1244 बेंगलुरु-रांची-बेंगलुरु


यात्रियों को हुई भारी परेशानी

उड़ानों के रद्द होने और डायवर्जन के कारण यात्रियों को घंटों एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा। कई यात्रियों को कनेक्टिंग फ्लाइट और आगे की यात्रा को लेकर भी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम साफ नहीं होने तक विमान परिचालन सामान्य होने में दिक्कत बनी रही।