Ranthambore Safari New Rates 2026: अगर आप राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व में बाघों के साथ फोटो खिंचवाने या सफारी का आनंद लेने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो अपनी जेब थोड़ी ज्यादा ढीली करने के लिए तैयार हो जाइए। दरअसल, कल यानी 1 अप्रैल 2026 से रणथंभौर समेत प्रदेश के सभी नेशनल पार्क और अभ्यारण्यों में घूमना महंगा होने जा रहा है। वन विभाग ने सफारी और प्रवेश शुल्क में करीब 10 प्रतिशत की बड़ी बढ़ोत्तरी कर दी है।

हर 2 साल में बढ़ते हैं दाम
बता दें कि अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक की ओर से जारी आदेश के अनुसार, राज्य के टाइगर रिजर्व और संरक्षित क्षेत्रों में हर दो साल में 10% शुल्क बढ़ाने का नियम है। पुरानी दरें 31 मार्च 2026 यानी आज खत्म हो रही हैं। अब नई दरें 1 अप्रैल 2026 से लेकर 31 मार्च 2028 तक लागू रहेंगी। गौरतलब है कि इसका सीधा असर सैलानियों के बजट पर पड़ेगा।
अब जिप्सी और कैंटर के लिए देने होंगे इतने पैसे
सूत्रों ने बताया कि पर्यटकों को अब एंट्री फीस के साथ-साथ ईको डवलपमेंट सरचार्ज भी ज्यादा देना होगा। नई दरों के हिसाब से मुख्य खर्च कुछ इस तरह होंगे
- जिप्सी सफारी (भारतीय): अब बेस रेट ₹1456 के आसपास रहेगा (जिसमें सरचार्ज अलग से जुड़ेगा)।
- टाइगर आवास क्षेत्र एंट्री: भारतीय पर्यटकों के लिए ₹215 और विदेशियों के लिए ₹1575 (सरचार्ज सहित)।
- विद्यार्थी रियायत: छात्रों को जिप्सी के लिए ₹1320 और कैंटर के लिए ₹757 खर्च करने होंगे।
- वाहन शुल्क: जिप्सी या कैंटर के प्रवेश के लिए कुल ₹695 देने होंगे।
कैमरा और फिल्म शूटिंग पर भारी टैक्स
दरअसल, जो लोग प्रोफेशनल फोटोग्राफी करते हैं, उनके लिए मुश्किलें ज्यादा बढ़ गई हैं। भारतीय प्रोफेशनल फोटोग्राफर को अब एक दिन का ₹15,980 देना होगा। वहीं, अगर कोई फिल्म या विज्ञापन की शूटिंग होती है, तो उसका चार्ज ₹1,06,480 प्रति दिन तक पहुंच गया है। विदेशी कंपनियों के लिए तो यह आंकड़ा ₹1.5 लाख के पार है।
बुकिंग कैंसिल की तो क्या होगा?
मिली जानकारी के अनुसार, रिफंड के नियम भी साफ कर दिए गए हैं। अगर आप ट्रिप कैंसिल करते हैं तो:
- 30 दिन पहले: 75% पैसा वापस मिलेगा।
- 72 घंटे से 30 दिन पहले: सिर्फ 50% रिफंड।
- 72 घंटे के भीतर: फूटी कौड़ी भी वापस नहीं मिलेगी।
इस फैसले का सीधा असर सवाई माधोपुर के पर्यटन कारोबार पर पड़ेगा। दूर-दराज के शहरों से आने वाले मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए अब रणथंभौर की ट्रिप 10 से 15% महंगी हो जाएगी। पर्यटन विशेषज्ञों का कहना है कि प्रशासन को सुविधाओं पर भी ध्यान देना चाहिए ताकि पर्यटक बढ़े हुए दाम खुशी-खुशी दे सकें।
पढ़ें ये खबरें
- तमिलनाडु में गौहत्या पर पूर्ण बैन नहीं! सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के फैसले पर लगाईं रोक, विजय सरकार ने की थी अपील
- राहुल द्रविड़ बन सकते हैं इंग्लैंड टेस्ट टीम के नए हेड कोच, मैकुलम की छुट्टी के बाद एंडी फ्लावर समेत ये दिग्गज भी रेस में शामिल
- अचानक खाली कराए गए गुरुग्राम के स्कूल, जानिए क्या है पूरी वजह
- चिकित्सक पर हमले के विरोध में डॉक्टरों ने बांधी काली पट्टी, कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की दी चेतावनी
- आ गई परीक्षा की घड़ी ! इजरायल में आम चुनाव की तारीख तय, PM नेतन्याहू की साख पर लगा है दांव
