इटली के कोवो में बैसाखी उत्सव के दौरान गुरुद्वारे के बाहर दो भारतीय रागिंदर सिंह और गुरमीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। चश्मदीद ने बताया कि हमलावर भी भारतीय है, जो अक्सर गुरुद्वारे में आया-जाया करता था. गुरुद्वारे से माथा टेककर बाहर निकल रहे दो भारतीय मूल के सिखों की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर ने बेहद करीब से फायरिंग की और मौके से फरार हो गया. पुलिस इसे सोची-समझी साजिश मान रही है.
टली के बर्गामो प्रांत में बैसाखी उत्सव के दौरान एक दर्दनाक वारदात सामने आई है. इटली में गुरुद्वारे से निकलते वक्त दो भारतीय पुरुष को हमलावर ने गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.
इटली के बर्गामो प्रांत में बैसाखी की तैयारियों के दौरान एक दर्दनाक घटना ने भारतीय समुदाय को सदमे में डाल दिया है। 17 अप्रैल की रात करीब 11:50 बजे कोवो शहर के औद्योगिक क्षेत्र में गुरुद्वारा माता साहिब कौर जी के बाहर दो भारतीयों (48) को गोली मार दी गई। मृतकों की पहचान रागिंदर सिंह (कोवो निवासी) और गुरमीत सिंह (अग्नाडेलो निवासी) के रूप में हुई। हमलावर ने करीब से फायरिंग की और कार में सवार होकर फरार हो गया। घटना स्थल से करीब 10 खाली कारतूस बरामद हुए हैं।
ला सिसिलिया अखबार के अनुसार, ये घटना शुक्रवार को देर रात शहर के औद्योगिक इलाके में स्थिति गुरुद्वारा माता साहिब कौर के सामने वाले चौक पर हुई थी.
पुलिस ने घटनास्थल से कारतूसों के दस खाली खोखे बरामद किए हैं और शुरुआती जांच में इस बात को खारिज कर दिया है कि ये अचानक हुई किसी लड़ाई या झगड़े का नतीजा था.
कोवो के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित गुरुद्वारे में बैसाखी का जश्न मनाया जा रहा था. ये दोनों व्यक्ति जश्न में शामिल होने के लिए यहां पहुंचे थे. रात करीब 11 बजकर 50 मिनट पर जब रागिंदर निवासी कोवो और गुरमीत निवासी अग्राडेलो बाहर निकले, तभी एक हमलावर ने उन पर गोली चला दी. इस हमले ने वहां मौजूद भारतीय समुदाय को गहरे सदमे में डाल दिया है.
घटना स्थल पर मौजूद एक चश्मदीद ने मीडिया बताया कि हमलावर एक भारतीय है, जिसे अक्सर गुरुद्वारे में देखा जाता था.चश्मदीद ने बताया कि हमलावर द्वारा की गई फायरिंग में एक तीसरा व्यक्ति भी बाल-बाल बचा, गोलियां उसे छूते हुए निकल गईं.
इटली में रह रहे भारतीयों और सिख समुदाय ने इस घटना की निंदा की है। दोनों मृतक स्थानीय समुदाय से जुड़े हुए थे। रागिंदर सिंह कोवो में रहते थे और गुरमीत सिंह अग्नाडेलो से थे। पुलिस ने फॉरेंसिक जांच तेज कर दी है और सीसीटीवी फुटेज व गवाहों के बयानों के आधार पर हमलावर की तलाश कर रही है। भारतीय दूतावास स्थिति पर नजर रखे हुए है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

