अनमोल मिश्रा, सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिला अस्पताल में देर रात एक दुर्लभ प्रसव का मामला सामने आया, जहां 7 माह की गर्भवती महिला ने एक साथ तीन बच्चियों को जन्म दिया। खास बात यह रही कि जिला अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा गर्भवती की नॉर्मल डिलीवरी कराई गई, तीनों शिशुओं का जन्म सामान्य प्रसव से हुआ। समय से पूर्व जन्म लेने और कम वजन होने के कारण तीनों नवजातों को विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (एसएनसीयू) में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है।
READ MORE: इंडिगो फ्लाइट में सुप्रीम कोर्ट वकील के साथ मारपीट! 3 साल के बच्चे के सामने दी जान से मारने की धमकी, विवेक तंखा ने घटना को बताया शर्मनाक, FIR दर्ज
गायनी विभाग की एचओडी डॉ. मंजू सिंह ने बताया कि रामवन क्षेत्र के ग्राम सतरी निवासी प्रियंका साकेत (पति दिवाकर साकेत) को प्रसव पीड़ा होने पर जिला अस्पताल लाया गया था। चिकित्सकीय जांच में पहले से ही यह स्पष्ट था कि महिला के गर्भ में तीन शिशु पल रहे हैं। जिला अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपाक्षी सिंह की देखरेख में सफल प्रसव कराया गया। हालांकि ऐसे मामलों में कई बार जान का जोखिम भी बढ़ जाता है लेकिन चिकित्सकीय टीम द्वारा सफल प्रयास किया गया। जिला अस्पताल में एक साथ तीन बच्चियों के जन्म की खबर चर्चा का विषय बनी हुई है। चिकित्सकों का कहना है कि ट्रिपलेट (एक साथ तीन शिशुओं) की गर्भावस्था और उसका सफल नॉर्मल प्रसव अपेक्षाकृत दुर्लभ मामलों में गिना जाता है। जिला अस्पताल में इससे पहले भी ट्रिपलेट के कई मामले आ चुके हैं।
READ MORE: कुदरत का कहर: आकाशीय बिजली गिरने से 3 की मौत, 6 घायल, बारिश से बचने वॉच टावर के पास खड़े थे सभी
एक-एक किलोग्राम के आसपास वजन एसएनसीयू के चिकित्सक एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. मनोज सिंह के मुताबिक बच्चे प्रीमैच्योर हुए जिसके कारन बच्चे काफी गंभीर थे। तत्काल इन्हें एसएनसीयू में भर्ती करना पड़ा। पहली बच्ची का जन्म 24 जून की रात 10:25 बजे, दूसरी बच्ची का जन्म 11:45 बजे तथा तीसरी बच्ची का जन्म 11:56 बजे हुआ। करीब डेढ़ घंटे के अंतराल में तीनों बच्चियों का जन्म हुआ। तीनों नवजातों का वजन लगभग एक-एक किलोग्राम के आसपास बताया गया है। चूंकि प्रसव गर्भावस्था के सातवें माह में हुआ है, इसलिए तीनों बच्चियों को तत्काल एसएनसीयू में भर्ती कर विशेषज्ञ निगरानी में रखा गया है। चिकित्सकों के अनुसार समय पूर्व जन्म और कम वजन के बावजूद तीनों नवजातों को आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। वहीं प्रसूता की हालत भी सामान्य बताई जा रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

