कुमार इंदर, जबलपुर। दिल्ली से जबलपुर आ रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट नंबर 6E-6038 में बुधवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। सुप्रीम कोर्ट के वकील और कोलकाता के रहने वाले एडवोकेट सुहान मुखर्जी के साथ फ्लाइट में ही मारपीट कर दी गई। आरोपी यात्री ने वकील को जान से मारने की धमकी भी दी। इस दौरान वकील अपने 3 वर्षीय मासूम बच्चे और केयरटेकर के साथ यात्रा कर रहे थे।
READ MORE: कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल: मध्य प्रदेश के सह प्रभारी संजय दत्त बने हरियाणा के प्रभारी
घटना फ्लाइट लैंडिंग के बाद हैंड लैगेज निकालते समय हुई। आरोपी योगेश बंसल नाम के यात्री ने सुहान मुखर्जी के साथ झड़प की और उन पर हमला बोल दिया। वकील ने खमरिया थाने में FIR दर्ज कराई है। पुलिस ने वकील का सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराया, जिसमें सिर, कंधे और पीठ पर चोट के निशान पाए गए। एडवोकेट सुहान मुखर्जी ने बताया कि आरोपी यात्री ने न केवल मारपीट की बल्कि लगातार जान से मारने की धमकी दी। फ्लाइट में छोटे बच्चे के सामने यह घटना होने से वकील और उनके परिवार को गहरा सदमा पहुंचा है।
READ MORE: दर्दनाक हादसाः मकान का छज्जा टूटने से दो महिलाओं की मौत, 3 घायल, आंधी-बारिश के कारण हुई घटना
जबलपुर के रांझी थाना क्षेत्र की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सीएसपी सतीश साहू ने बताया कि FIR दर्ज कर ली गई है और आरोपी की तलाश की जा रही है। फ्लाइट स्टाफ और अन्य यात्रियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तंखा ने इसकी निंदा की। उन्होंने X (पूर्व ट्विटर) पर लिखा कि यह घटना बेहद शर्मसार करने वाली है। सांसद तंखा ने 4 घंटे तक FIR न दर्ज होने पर मध्य प्रदेश के डीजीपी पर सवाल उठाए और पर्यटकों तथा यात्रियों की सुरक्षा पर सख्ती से कार्रवाई की मांग की।


Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

