अनूप दुबे, कटनी (ढीमरखेड़ा)। कटनी जिले की ढीमरखेड़ा तहसील में गरीबों को मिलने वाले राशन में जमकर लापरवाही की जा रही है। हितग्राहियों से फिंगर लगवाने के बावजूद दो-दो माह का राशन वितरण नहीं किया जा रहा है। कलेक्टर के निर्देश हैं कि समय पर गरीबों को खाद्यान्न उपलब्ध हो, जिसका निरीक्षण विभागीय अधिकारियों को करना है। लेकिन ग्रामीण भी हैरत में हैं कि इसके बावजूद इतनी बड़ी लापरवाही हो रही है।
हैरान करने वाली बात यह है कि 2 महीने के फिंगर लगाने के बावजूद गरीबों को समय पर राशन नहीं मिल पा रहा है। ग्राम पंचायत देवरी मारवाड़ी में किराने की दुकान में बैठकर सेल्समैन का कर्मचारी रविवार को हितग्राहियों के फिंगर लगवा रहा था लेकिन राशन वितरण नहीं हो रहा था ग्रामीणों ने बताया कि सेल्समैन के द्वारा लगातार लापरवाही की जा रही है जिसका खामियाजा गांव के ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है।
गरीब वर्ग के लोगों को खाने के लिए सरकार तो अनाज दे रही है, लेकिन सेल्समेन और अधिकारियों की लापरवाही के कारण समय पर खाद्यान्न नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों ने कलेक्टर आशीष तिवारी से मामले की जांच करवा कर जल्द से जल्द समय पर खाद्यान्न दिलाने की मांग की हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

