सुशील खरे, रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में कांग्रेस ने किसानों के साथ प्रदर्शन किया। शहर में जनआक्रोश रैली निकाली गई। कांग्रेसी बैरिकेडिंग तोड़ कलेक्ट्रेट की ओर बढ़ रहे थे। वहीं पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ।
रतलाम कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने किसानों के साथ में मिलकर बड़ा प्रदर्शन किया। जिलेभर से पहुंचे हजारों कांग्रेसियों ने सैलाना बस स्टैंड सब्जी मंडी पर इकट्ठे होकर किसानों से संबंधित समस्याएं और भारी भ्रष्टाचार प्रशासन के तानाशाही रवैए को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। बस स्टैंड मंडी से शुरू होकर कलेक्ट्रेट की ओर जा रहे लगभग 5000 कांग्रेसियों को पुलिस ने अंबेडकर ग्राउंड के पास में रोका।
ये भी पढ़ें: स्मार्ट मीटर पर बवाल: हरदा में जनता ने रोकी DGM की गाड़ी, बोले- पहले सहमति फिर मीटर; समर्थन में विधायक
इस बार शहर में भारी बैरिकेडिंग की थी। जिसे तोड़ने के प्रयास में पुलिस ने कांग्रेसियों के ऊपर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और हल्का बल प्रयोग किया। जिले के तमाम पुलिस फोर्स और अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। इस दौरान पुलिस से झड़प हुई और इसके बाद कांग्रेसी बिना ज्ञापन दिए वापस चले गए और धरना प्रदर्शन बीच में ही समाप्त हो गया।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

