सुशील खरे, रतलाम/जावरा। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के जावरा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां खुद को धार्मिक नेता और केसरिया शक्ति संगठन का प्रमुख बताने वाले विजय दगदी आचार्य का एक होटल से जुड़ा हाई-वोल्टेज वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पीड़ित पत्नी अपने पति को एक अन्य महिला के साथ होटल के कमरे में रंगे हाथ पकड़ती और जमकर हंगामा करती नजर आ रही है।

ये भी पढ़ें: 24 EVM गायब होने से हड़कंप! पूर्व विधायक ने की SIT जांच की मांग; बोले- 2023-24 की मशीनों पर भी शक

पीछा कर होटल पहुंची पत्नी, डायल-112 को बुलाकर पति को जड़ा थप्पड़

जानकारी के मुताबिक, पत्नी को अपने पति पर शक था, जिसके बाद उसने पति का पीछा किया और उसे जावरा स्थित एक होटल के कमरे में दूसरी महिला के साथ पकड़ लिया। इसके तुरंत बाद पत्नी ने डायल-112 पुलिस को मौके पर बुला लिया। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में पत्नी अपने पति और साथ मौजूद महिला पर तीखी नाराजगी जताते हुए पति को थप्पड़ मारती हुई भी दिखाई दे रही है।

लव मैरिज के बाद धोखे का आरोप, औद्योगिक क्षेत्र थाने में केस दर्ज

पीड़ित पत्नी का आरोप है कि विजय दगदी आचार्य ने उससे लव मैरिज की थी, लेकिन शादी के बाद अब वह दूसरी महिला के साथ होटल के कमरे में रंगरेलियां मना रहा था। पत्नी की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए औद्योगिक क्षेत्र थाना जावरा पुलिस ने आरोपी पति विजय दगदी आचार्य के खिलाफ मारपीट और संबंधित संगीन धाराओं के तहत आपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें: भाजपा विधायक के बंद सरकारी आवास में चोरीः एक्टिवा और नल की टोंटियां ले गए चोर

खुद का चलाता है हिन्दू संगठन, पुलिस कर रही मामले की जांच

मामले की जांच में यह बात भी निकलकर सामने आई है कि आरोपी पति विजय दगदी आचार्य इलाके में सक्रिय केसरिया शक्ति संगठन नाम से एक हिंदू संगठन चलाता है और खुद को उसका राष्ट्रीय पदाधिकारी बताता है। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की वैधानिक जांच में जुटी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m