मुकेश मिश्रा, अशोक नगर। हमेशा प्रदेश में सुर्खियों में रहने वाला अशोक नगर जिला अस्पताल एक बार फिर चर्चा में है, जहां चूहों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि अब वह अस्पताल में भर्ती मरीजों के कहीं कंबल में घुस रहे हैं, तो वहीं खाने के थैले में, तो कभी तो रात होते ही मरीजों के ऊपर चढ़ कर सुकून की नींद लेना भी मुश्किल हो रहा है।
READ MORE: बेटे के सामने पिता को आया हार्ट अटैक: लगाता रहा मदद की गुहार, समय पर नहीं पहुंची एम्बुलेंस, चली गई जान
मामला मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिला अस्पताल का है, जहां पर इलाज कराने आए मरीजों में इलाज की चिंता कम और चूहों की दहशत ज्यादा नजर आ रही है। चूहों ने अस्पताल के वार्डों में इतना तांडव मचाया है कि रात तो छोड़िए दिन में भी मरीज व उनके परिजन चूहों को भगाते नजर आते हैं। खासकर जिला अस्पताल का सर्जिकल वार्ड जो बेहद संवेदनशील और सीरियस मरीजों के लिए बना है, वहां भी चूहों ने अपना कब्जा कर रखा है और जगह-जगह अपने बिल बनाएं है, चूहे चुपचाप अपने बिल से बाहर आते हैं और न जाने कब मरीज के कंबल या थैले में जा बैठते हैं उन्हें भी नहीं पता ऐसे में कई बार तो मरीज अचानक घबरा जाते हैं, आलम यह है कि चूहे मरीजों के खाने पीने का सामान भी ले जाते है।
सर्जिकल वार्ड में भर्ती मरीजों का कहना है कि चूहे दिन में तो परेशान करते ही है साथी रात में इनका तांडव और बढ़ जाता है। रात होते ही जैसे ही माहौल शांत हुआ चूहे अपने बिलों से बाहर निकाल कर पूरे वार्ड में दौड़ लगाते हैं, और भर्ती मरीजों के पलंग पर तो कहीं मरीजों के ऊपर भी चढ़ जाते हैं जो बेहद गंभीर साबित हो सकता है।
READ MORE: कूनो से फिर आई खुशखबरी: मादा चीता गामिनी ने 3 नहीं 4 शावक को दिया था जन्म, केंद्रीय वन मंत्री ने जताई खुशी
जिला अस्पताल के अंदर वार्ड में ही चूहों का आतंक नहीं है जिला अस्पताल की बिल्डिंग के बाहर भी बड़ी संख्या में चूहों ने अस्पताल की बिल्डिंग के चारों तरफ बड़े-बड़े बिल बना रहे है और धीरे-धीरे बिल्डिंग को खोखला कर नुकसान पहुंचा रहे हैं। बता दें कि इंदौर, भोपाल, जबलपुर जैसे प्रदेश के कई जिलों में अस्पताल में चूहों से संबंधित घटनाओं के बाद अस्पताल में भी उनसे निजात पाने के लिए पूर्व में प्रयास किए गए, जहां चूहों को भगाने स्प्रे किया गया एवं उन्हें पकड़ने के लिए पिंजरे भी लगाए गए लेकिन उनसे निजात नहीं मिल सकी।

