गुरदासपुर: गुरदासपुर के मकोड़ा पत्तन में रावी नदी पर बना पंटून पुल बारिश के कारण हटा दिया गया है. ऐसी स्थिति में लोगो को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. नाव के जरिए ही 7 गांवों के लोग अपने आने जाने का उपयोग कर रहे हैं, लेकिन इस दौरान ही अफरातफरी मच गई जब, रावी नदी पार करते समय एक घटना हुई. छोटी नाव में नदी पार कर रहे लोग जैसे ही किनारे पर पहुंचे, अचानक नाव में पानी भर गया, जिससे चीख-पुकार मच गई.
जानकारी के अनुसार उस समय नाव में छोटे बच्चे और महिलाएं भी सवार थी. नाव किनारे तो पहुंच गई, लेकिन अचानक उसमें पानी भर जाने से अफरा-तफरी मच गई. आसपास मौजूद लोगों और नाविक ने महिलाओं और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला. इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ.

वहीं कई बुजुर्ग लोगों ने पैदल ही नदी पार कर बाहर निकलकर अपनी जान बचाई. इस घटना के बाद से लोगों में बेहद डर बैठ गया है. लोग नाव में बैठने से पहले सोच रहे हैं.
- मारपीट से आहत युवक ने किया कीटनाशक का सेवन, इलाज के दौरान मौत, जांच में जुटी पुलिस
- CM मान ने गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब में दिल्ली पुलिसकर्मियों के प्रवेश को कहा- “तालिबानी रवैया”, घटना की करी कड़ी निंदा
- पप्पू यादव बोले, राहुल-प्रियंका की हत्या की साजिश, मोदी-शाह को देश छोड़ने तक की दे डाली चेतावनी!
- खरखौदा को औद्योगिक पहचान दिला रही मोदी-नायब सरकार, हुड्डा पर बरसीं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता
- Ranchi News: दुर्गा पूजा से पहले रांची में सफाई व्यवस्था पर संकट, 2 हजार सफाईकर्मी करेंगे हड़ताल
