Ravindra Singh Bhati EWS Yatra: ईडब्ल्यूएस यानी आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के सरलीकरण की मांग को लेकर शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी की ओर से निकाली जा रही यात्रा के दूसरे चरण की सोमवार को बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ से शुरुआत हुई। भाटी बड़ी संख्या में समर्थकों और वाहनों के काफिले के साथ रवाना हुए। श्रीडूंगरगढ़ से बीकानेर तक यात्रा के रास्ते में कई जगह समर्थकों ने उनका स्वागत किया।

श्रीडूंगरगढ़ से निकलने के बाद यात्रा लूणकरणसर, मोतीगढ़ और कालू सहित अलग-अलग स्थानों से होकर बीकानेर पहुंचेगी। यात्रा के स्वागत को लेकर इन क्षेत्रों में पहले से तैयारियां की गई थीं। जगह-जगह ईडब्ल्यूएस सरलीकरण अभियान के बैनर, पोस्टर और होर्डिंग्स लगाए गए।
कई जगह हुआ स्वागत
यात्रा से जुड़े रामसिंह चरकड़ा के मुताबिक लूणकरणसर, मोतीगढ़, कालू सहित कई स्थानों पर अभियान के प्रचार के लिए बैनर-पोस्टर लगाए गए हैं। यात्रा के काफिले के पहुंचने पर समर्थकों ने पुष्पवर्षा कर भाटी का स्वागत किया। कुछ जगहों पर जेसीबी के जरिए भी पुष्पवर्षा की गई। सड़क के दोनों ओर खड़े लोगों ने नारे लगाकर यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान EWS सरलीकरण के मुद्दे को लेकर लोगों से संवाद और समर्थन जुटाने का प्रयास किया गया।
वाहनों के काफिले के साथ बीकानेर पहुंचे भाटी
रामसिंह चरकड़ा ने बताया कि रविंद्र सिंह भाटी श्रीडूंगरगढ़ से वाहनों के काफिले के साथ रवाना हुए। इसमें बड़ी संख्या में समर्थक और कार्यकर्ता शामिल रहे। यात्रा लूणकरणसर, मोतीगढ़ और कालू होते हुए बीकानेर शहर पहुंचेगी। बीकानेर पहुंचने के बाद शाम को गोकुल सर्किल से रोड शो शुरू होगा। भाटी का काफिला शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए जूनागढ़ पहुंचेगा। रोड शो के जरिए EWS सरलीकरण के मुद्दे को शहर के लोगों तक पहुंचाया जाएगा।
जूनागढ़ में आमसभा, फिर नागौर की ओर बढ़ेगी यात्रा
रोड शो के बाद जूनागढ़ में आमसभा आयोजित की जाएगी। इसमें विधायक रविंद्र सिंह भाटी EWS सरलीकरण की मांग, अभियान के उद्देश्य और आगे की रणनीति को लेकर अपनी बात रखेंगे। बीकानेर में कार्यक्रम पूरा होने के बाद यात्रा अगले दिन नोखा की ओर बढ़ेगी। नोखा होते हुए रविंद्र सिंह भाटी की यात्रा नागौर जिले में प्रवेश करेगी।
पढ़ें ये खबरें
- EV से भी महंगी Hybrid गाड़ियां, जानें क्यों जेब पर भारी पड़ रहा ऑन-रोड बजट
- Hong Kong Sixes 2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान, भुवनेश्वर कुमार संभालेंगे कप्तानी, क्रुणाल-शशांक समेत इन खिलाड़ियों को मिली जगह
- सोमवार का महाउपाय: रोग, कर्ज और संकटों से मिलेगी हमेशा के लिए मुक्ति…
- ग्वालियर की रहस्यमयी आग: अदृश्य खौफ से सहमा परिवार, आखिर क्या है इस आग के पीछे की वजह ?
- महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में 82 छात्रों को आधा गंजा कर दिया गया, सुपरिटेंडेंट को ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी
